Shah Rukh Khan अपनी टीम KKR की परफॉर्मेंस से हैं नाखुश? मैच के दौरान किंग खान का फुटेज हुआ वायरल

By rishabhpandey

Published on:

Shahrukh Khan On KKR

Shahrukh Khan On KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच ने बारिश रोड़ा बन गई थी. जिस वजह से इस मैच को रद्द करना पड़ा गया था, लेकिन 3.4 ओवरों के खेल में ही KKR की एक बड़ी कमी सामने आई. ईडन गार्डन्स पर हुए IPL 2026 के 12वें मैच में टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और इस वजह से टीम की शुरुआत खराब हुई, वहीं ओपनर फिन एलन 6 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद तीसरे नंबर पर आए कैमरून ग्रीन एक बार फिर सस्ते में ही निपट गए. वो एक चौका लगाने के बाद अपनी दूसरी ही गेंद पर कैच आउट हो गए. फिर जब मैच रुका तो कैमरा शाहरुख खान पर गया, जिसमें वह टीम के सीईओ संग गहरी चर्चा करते हुए नजर आए.

KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने पारी की शुरुआत की थी. लेकिन दूसरे ही ओवर में फिन एलन को जेवियर बार्टलेट ने आउट कर दिया. फिर आए कैमरून ग्रीन भी उसी ओवर में आउट हो गए, जिन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया था. लेकिन दूसरी ही गेंद पर वो भी निपट लिए थे. इसके बाद 3.4 ओवरों में बारिश के कारण मैच रुका और फिर शुरू ही नहीं हुआ. जब मैच रुका हुआ था तब कैमरा शाहरुख खान पर गया, जो टीम के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ गहरी बातचीत कर रहे थे.

Shahrukh Khan On KKR: कैमरून ग्रीन लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप

Shahrukh Khan On KKR (Source: Social Media)

कैमरून ग्रीन ने पहले मैच में 18, दूसरे मैच में 2 ही रन बनाए थे और केकेआर ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदा है. लेकिन अभी तक उनका प्रदर्शन निराशानजक रहा है. जब शाहरुख खान पर कैमरा गया तब होस्ट ने भी कहा कि लगता है दोनों गहन बातचीत कर रहे हैं. हालांकि ये नहीं पता कि वे क्या बात कर रहे हैं, लेकिन केकेआर के टॉप आर्डर बल्लेबाजों की फ्लॉप परफॉर्मेंस ने उनको निराश जरूर किया होगा और हो सकता है कि उसको लेकर ही दोनों के बीच बातचीत हो रही हो.

Shahrukh Khan On KKR (Source: Social Media)

इसी के साथ आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ा बदलाव किया था, उन्होंने सुनील नरेन की जगह रोवमैन पॉवेल को शामिल किया था. जबकि वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण नहीं खेल रहे थे, जिसके कारण नवदीप सैनी को प्लेइंग 11 में जगह मिली.

Shahrukh Khan On KKR: KKR को पहली जीत का इंतजार

Shahrukh Khan On KKR (Source: Social Media)

ये कहना गलत नहीं होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की IPL 2026 में शुरुआत बहुत खराब हुई है. टीम पहले दो मैच हार चुकी है, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. ऐसे में कोलकाता का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 9 अप्रैल को है. तो यहां इस टीम को कमबैक करना ही होगा, वरना आगे चल कर इस टूर्नामेंट में कोलकाता को क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है.

Read More: बारिश के कारण रद्द हुआ पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला, जानें किस टीम को मिला कितना फायदा?

Exit mobile version