Pakistan की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में परफॉर्मेंस देखकर इस दिग्गज प्लेयर ने लिया सन्यास, अचानक लिए फैसले ने सबको किया हैरान

By rishabhpandey

Published on:

Sarfaraz Ahmed Retirement

Sarfaraz Ahmed Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान के दिग्गज विकेट कीपर और बल्लेबाज सरफराज अहमद ने अचानक संन्यास लेने का फैसला किया है, उनके इस फैसले के बाद हर कोई हैरान होता दिखाई दिया है. क्योंकि लगभग दो दशक से वो अपने क्रिकेट करियर को बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे थे. लेकिन अब सन्यास के चलते उनके करियर का अंत हो गया है. सरफराज पाकिस्तान के लिए सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे है.

सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया था. ये अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का इकलौता खिताब है. बताते चलें कि सरफराज ने 18 नवंबर, 2007 में भारत के खिलाफ जयपुर में खेले गए वनडे के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

Sarfaraz Ahmed Retirement: पाकिस्तान के लिए कप्तानी का रिकॉर्ड

Sarfaraz Ahmed Retirement (Source: Social Media)

उन्होंने अपने करियर में कुल 232 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. सरफराज ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 100 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है. उन्होंने 50 वनडे 37 टी20 इंटरनेशनल और 13 टेस्ट में पाकिस्तान की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने टी20 में नंबर वन रैंकिंग हासिल की थी और लगातार 11 टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था.

Sarfaraz Ahmed Retirement: सरफराज अहमद का अंतर्राष्ट्रीय करियर

Sarfaraz Ahmed Retirement (Source: Social Media)

अगर बात करें सरफराज के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में सरफराज ने 37.41 की औसत से 3031 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल रहे. वनडे की 91 पारियों में पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने 33.55 की औसत से 2315 रन स्कोर किए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 11 अर्धशतक जड़े. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 818 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्टी शामिल रहीं.

Sarfaraz Ahmed Retirement: जूनियर और सीनियर लेवल पर आईसीसी खिताब

Sarfaraz Ahmed Retirement (Source: Social Media)

सरफराज पाकिस्तान के लिए इकलौते ऐसे कप्तान बने, जिन्होंने जूनियर और सीनियर लेवल पर आईसीसी ट्रॉफी जीतीं. 2006 में सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके बाद 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने पाकिस्तान को अपनी कप्तानी में एक और बार चैंपियन बनाया.

Sarfaraz Ahmed Retirement: लंबे वक्त से थे टीम से बाहर

Sarfaraz Ahmed Retirement (Source: Social Media)

लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि तीनों फॉर्मेट बेहतरीन ढंग से खेलने के बावजूद भी सरफराज अहमद लंबे वक्त से पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे थे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी व्हाइट बॉल मैच नवंबर, 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. वहीं सरफराज ने आखिरी टेस्ट दिसंबर, 2023 में खेला था. अगर साफ तौर पर कहें तो वो लगभग पिछले 3 साल से अपनी टीम से बाहर ही चल रहे थे.

Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

Exit mobile version