Sanjiv Goenka On Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन प्लेयर्स के साथ साथ उनके टीम ओनर्स के भी नए रंग दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. आपको बता दें कि बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ था, जिसमें लखनऊ का इस सीजन में आगाज हार के साथ हुआ.
This is a long season, and moments like these are part of building something meaningful. I have full confidence in our captain and the team to respond with strength. To our fans, thank you for your support at Ekana today, we will come back stronger. The story of @LucknowIPL this… pic.twitter.com/iQvN8u4g1d
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) April 1, 2026
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया. ऐसे में आईपीएल 2026 में मिली पहली हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और टीम ओनर संजीव गोयनका काफी निराश दिखे. मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका कोच जस्टिन लैंगर और ऋषभ पंत के साथ गंभीर चर्चा करते हुए भी नजर आएं.
जब संजीव गोयनका बात कर रहे थे, तब ऋषभ के चेहरे पर जो भाव दिखें उससे ऐसा लगा कि संजीव टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश हैं. इसी के साथ अब संजीव गोयनका को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर होने लगी है.
Sanjiv Goenka On Rishabh Pant: संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार!
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ये चर्चा होने लगी है कि संजीव गोयनका ने साल 2024 में जो केएल राहुल के साथ किया था क्या वैसा ही ऋषभ पंत के साथ भी किया है? हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों से ये दावा नहीं किया जा सकता है कि संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को फटकार लगाई हैं, लेकिन इतना जरूर है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक टीम के पहले मैच में दिखाए गए प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं.
Sanjiv Goenka On Rishabh Pant: सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 की मिली पहली हार के बाद संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर रिएक्शन भी दिया है और उसमें उन्होंने कहा है कि, ‘अभी लंबा सीजन बचा है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे. हमारे फैंस को आज एकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे.’ हालांकि उनके इस स्टेटमेंट से ये बिल्कुल भी नहीं लगता कि वो अपनी टीम या कप्तान से नाखुश हैं.
Read More: IPL 2026 शुरू होते ही ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत, होटल रूम में मिली लाश को देख मचा हड़कंप
