राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को किया पराजित, यशस्वी के कैप्टेंसी युग का शानदार आगाज

By raj kiran

Published on:

RR vs LSG Scorecard

RR vs LSG Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-64 कमाल का रहा. दो जबरदस्त टीमों के बीच जीत की लड़ाई देखने को मिली. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने थी. इस मैच को राजस्थान की टीम ने 7 विकेटों से जीत लिया. टॉस मेजबान राजस्थान के नाम रहा था. उन्होंने पहले फील्डिंग चुनी. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन ठोक दिए. इसके जवाब में RR ने 5 गेंदें पहले मुकाबला अपने नाम कर लिया.

RR vs LSG Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

RR vs LSG Scorecard
RR vs LSG Scorecard

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई लखनऊ की शुरुआत तूफानी रही. जिसका श्रेय मिचेल मार्श और जॉश इंग्लिस को जाता है. दोनों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. और राजस्थान के गेंदबाजों को हावी होने का मौका ही नहीं दिया. इंग्लिस ने अर्धशतक जड़ा. मार्श शतक से महज 4 रनों से चूक गए. लखनऊ की टीम ने राजस्थान को 200 प्लस टारगेट दिया. दूसरी पारी में राजस्थान ने भी ताबड़तोड़ शुरुआत दी. आखिर में वो ये मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रहे.

ऐसी रही लखनऊ सुपर जायंट्स की बैटिंग

RR vs LSG Scorecard
RR vs LSG Scorecard

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से जॉश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए महज 8.2 ओवरों में 109 रन जोड़ दिए. इंग्लिस ने केवल 29 गेंदों का सामना करके 60 रन ठोके. जिसमें 3 छक्के और 7 चौके शामिल थे. मार्श ने 57 बॉल पर 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 96 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत ने आखिर में 23 पर 35 रनों की पारी खेली. इन पारियों के दम पर लखनऊ की टीम ने राजस्थान के सामने 221 रनों का मुश्किल लक्ष्य रख दिया.

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी का लेखा-जोखा

RR vs LSG Scorecard
RR vs LSG Scorecard

221 रनों के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की भी शुरुआत धुआंधार रही. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के बीच पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर्स में 75 रनों की पार्टनरशिप की. जायसवाल ने 23 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के समेत 43 रन बना डाले. सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और फिफ्टी जड़ दी. 15 वर्षीय युवा ने 38 गेंदों पर 93 रनों की कमाल की पारी खेली. जिसकी बदौलत राजस्थान ने 19.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. उन्होंने 7 विकेटों से लखनऊ को हरा दिया.

 

Read More: BCCI ने जारी किया अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का Test और ODI Squad, जानें किन नए प्लेयर्स को मिला मौका?