Australia की Big Bash League अब होगी इंडिया में आयोजित, जानें कब और कहां होगा पहला मैच?

By rishabhpandey

Published on:

Big Bash League In India

Big Bash League In India: Indian Premier League दुनिया की सबसे पॉपुलर और बड़ी क्रिकेट लीग में से एक मानी जाती है। भारत में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर होती है। ऐसे में आईपीएल की सफलता के बाद कई देशों ने अपनी-अपनी टी20 लीग शुरू कीं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया की Big Bash League भी काफी मशहूर है। अब खबर सामने आ रही है कि बिग बैश लीग का अगला सीजन एक ऐतिहासिक शुरुआत करने जा रहा है, क्योंकि पहली बार इस टूर्नामेंट का मुकाबला भारतीय जमीन पर खेला जाएगा।

Big Bash League News: भारत में कहां होगा बिग बैश लीग का मैच?

रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बैश लीग 2026-27 सीजन का उद्घाटन मैच चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में आयोजित किया जा सकता है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट दिसंबर 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू होगा। इस आयोजन के लिए Board of Control for Cricket in India ने Cricket Australia को अनुमति दे दी है।

Big Bash League In India
Big Bash League In India (Source: Social Media)

बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में BBL मैच आयोजित कराने की संभावनाओं पर काम कर रही थी। शुरुआत में बीसीसीआई इस प्रस्ताव को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं था, लेकिन बाद में दोनों बोर्डों के बीच बातचीत हुई और चेन्नई में मुकाबला कराने की योजना पर सहमति बन गई।

Ipl 2026 News: आईपीएल के दौरान चेन्नई पहुंची ऑस्ट्रेलिया की पांच सदस्यीय टीम

Big Bash League In India
Big Bash League In India (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 के चेन्नई में आखिरी मैच के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पांच सदस्यीय टीम चेन्नई पहुंची थी। इस टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उसी दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष Mithun Manhas भी चेन्नई में मौजूद थे और उनकी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों से मुलाकात हुई।

Big Bash League Schedule: कितने बिग बैश लीग के मुकाबले भारत में खेले जाएंगे?

Big Bash League In India
Big Bash League In India (Source: Social Media)

हालांकि अभी तक बिग बैश लीग के अगले सीजन का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। शुरुआत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में एक से ज्यादा मैच आयोजित करने पर विचार कर रही थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल केवल पहला मुकाबला भारत में खेला जाएगा।

Big Bash League In India: कब तक होगा टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी?

Big Bash League In India
Big Bash League In India (Source: Social Media)

पिछले सीजन में Perth Scorchers ने बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले सीजन के उद्घाटन मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स खेलती हुई दिखाई दे सकती है। अब आने वाले समय में टूर्नामेंट के शेड्यूल और पहले मैच से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकती है।

Read More: RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal के साथ क्यों बनाई थी दूरी?, सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान