BCCI ने जारी किया अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का Test और ODI Squad, जानें किन नए प्लेयर्स को मिला मौका?

By rishabhpandey

Published on:

BCCI Announce Team India Squad

BCCI Announce Team India Squad: BCCI ने अगले महीने Afghanistan के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए इंडियन टीम की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होगी।

BCCI Selection Commision: सेलेक्शन कमिटी ने चुने नए खिलाड़ी

ऐसे में सेलेक्शन कमिटी के प्रमुख Ajit Agarkar की निगरानी में चुनी गई टेस्ट टीम की कप्तानी Shubman Gill को सौंपी गई है। वहीं KL Rahul को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल संभालेंगे। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में Devdutt Padikkal और शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। वहीं टीम में Sai Sudharsan को भी शामिल किया गया है।

BCCI Announce Team India Squad
BCCI Announce Team India Squad (Source: Social Media)

फिर ऑलराउंडर के तौर पर Ravindra Jadeja, Axar Patel और Nitish Kumar Reddy को जगह मिली है और स्पिन डिपार्टमेंट में Kuldeep Yadav को मौका दिया गया है, जबकि तेज गेंदबाजी में Mohammed Siraj और Prasidh Krishna शामिल हैं।

इस दौरे के लिए Jasprit Bumrah को आराम दिया गया है। लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल खेलने की वजह से सेलेक्टर्स ने उन्हें अपकमिंग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह टेस्ट टीम में Manav Suthar और Harpreet Brar जैसे नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि वनडे टीम में Prince Yadav और Gurnoor Brar को शामिल किया गया है।

One Day Squad: वनडे टीम में किसकी हुई वापसी?

BCCI Announce Team India Squad
BCCI Announce Team India Squad (Source: Social Media)

अगर वनडे टीम की बात करें तो उसमें Rohit Sharma और Virat Kohli की वापसी हुई है और Shreyas Iyer को उप-कप्तान बनाया गया है। लेकिन Rishabh Pant को वनडे टीम में भी जगह नहीं मिली है और वनडे में भी टीम की कप्तानी Shubman Gill को सौंपी गई है।

BCCI Announce Team India Squad: टेस्ट के लिए इंडियन टीम का स्क्वाड

BCCI Announce Team India Squad
BCCI Announce Team India Squad (Source: Social Media)

Shubman Gill (कप्तान), KL Rahul (उप-कप्तान), Sai Sudharsan, Rishabh Pant, Devdutt Padikkal, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohammed Siraj, Prasidh Krishna, Manav Suthar, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, Dhruv Jurel।

BCCI Announce Team India Squad: तीन वनडे मैचों के लिए इंडियन टीम का स्क्वाड

BCCI Announce Team India Squad
BCCI Announce Team India Squad (Source: Social Media)

Shubman Gill (कप्तान) , Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer (उप-कप्तान), KL Rahul, Ishan Kishan, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, Hardik Pandya।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

एकमात्र टेस्ट: 6 से 10 जून, मुल्लांपुर — सुबह 9:30 बजे
पहला वनडे: 14 जून, HPCA Stadium — दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे: 17 जून, Lucknow — दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे: 20 जून, Chennai — दोपहर 1:30 बजे

Read More: Ishan Kishan ने CSK से मैच जातने के बाद उड़ाया फैंस का मज़ाक!, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?