Replacement In Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का आज आखरी दिन है और इसी के साथ प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला भी आज हो जाएगा। दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। अब मुंबई इंडियंस तो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर राजस्थान यह मैच जीत जाती है तो वो प्लेऑफ में जगह बना लेगी, लेकिन अगर वो हार गई तो इसी के साथ उसका सफर यही खत्म हो जाएगा।
Mumbai Indians New Players: दो नए खिलाड़ियों को मुंबई ने किया टीम में शामिल
2️⃣ replacement signings 📝
Mumbai Indians have confirmed the signings of Rajasthan left-hander Mahipal Lomror and Saurashtra wicket keeper batsman Ruchit Ahir as replacements for Quinton de Kock and Raj Angad Bawa respectively, both of whom had been ruled out of IPL 2026 with… pic.twitter.com/LL5ekFlwzO
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 23, 2026
इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में दो नए खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। टीम के नियमित खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक और राज अंगद बावा चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। ऐसे में मुंबई आखिरी लीग मैच में नए खिलाड़ियों के साथ उतरकर जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी।
Mumbai Indians News: महिपाल लोमरोर को मिली टीम में जगह

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी महिपाल लोमरोर को टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज लोमरोर 2018 से 2021 तक राजस्थान के लिए खेल चुके हैं, जबकि 2022 से 2024 तक वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे। आईपीएल में उन्होंने 35 पारियों में 527 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक भी लगाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई उन्हें आखिरी मुकाबले में मौका देती है या नहीं।
इसके अलावा टीम ने सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज रुचित आहिर को भी स्क्वॉड में शामिल किया है। 25 साल के रुचित ने अब तक टी20 क्रिकेट में 12 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 333 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं, वहीं खास बात तो ये है कि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
Replacement In Mumbai Indians: कब शुरू होगा मैच?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा। वहीं मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर एवेलेबल रहेगी।







