Reason Behind LSG Loss: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन अब धीरे धीरे और भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। क्योंकि बुधवार को खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 119 रन पर ही सिमट गई।
Rishabh Pant Performance: ऋषभ पंत का कैसा रहा प्रदर्शन?

इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन सवालों के घेरे में रहा। वो आयुष बडोनी के रन आउट होने के बाद क्रीज पर आए, लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और शुरुआती ओवरों में गेंद स्विंग कर रही थी, जिससे बड़े शॉट लगाना आसान नहीं था। इसके बावजूद पंत ने संयम नहीं दिखाया और तीसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर को कैच दे बैठे, वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
Rishabh Pant Statement: ऋषभ पंत ने बताई हार की वजह

मैच के बाद जब पंत से हार के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। उन्होंने कहा, “मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। हमारी बैटिंग ने हमें निराश किया। एक ग्रुप, एक टीम के तौर पर हम निराश हैं, हार का जवाब हमें अपने अंदर ही खोजना होगा, बाहर नहीं। बैटिंग के दौरान हम समय ले सकते थे, इसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे मिलाकर, हम मैच को आगे तक ले जा सकते थे। बैटिंग ग्रुप के तौर पर हमें अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी।”
पंत ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, “हमें सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना होगा. हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा और जवाब अपने अंदर ही खोजने होंगे. हमारे पास इस सीजन का रुख बदलने की पूरी ताकत है.”
LSG Team Performance: कैसा रहा लखनऊ का टीम का प्रदर्शन?
टारगेट का पीछा करते हुए ओपनर मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में 55 रन बनाकर लड़ाई जरूर लड़ी, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। वहीं आयुष बडोनी रन आउट हो गए, जबकि पंत और एडन मार्क्रम बिना खाता खोले आउट हो गए। इस तरह टॉप ऑर्डर के लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई, जिससे उबरना मुश्किल हो गया।
Reason Behind LSG Loss: क्या प्लेऑफ में जा पाएगी लखनऊ?

अब प्लेऑफ की राह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बहुत ही मुश्किल होती दिखाई दे रही है। टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 2 जीते हैं, जबकि 5 में उन्हें हार मिली है। उनके खाते में 4 प्वाइंट्स हैं और नेट रन रेट -1.277 है। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए लखनऊ को अपने बचे हुए 7 मैचों में से कम से कम 6 मैच तो जीतने ही होंगे।
Read More: Jasprit Bumrah को फाइनली मिली IPL 2026 की पहली विकेट, लगभग 1 साल का इंतजार करने के बाद मिली सफलता






