Rajiv Shukla Statement On Kavya Maran: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले कई साल से अपने गेम के जलवे बिखेरती नजर आई है. लेकिन टीम एक ही बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही है. हालांकि पिछले कुछ सालों से टीम के सीजन खराब जा रहे हैं.
लेकिन इन दिनों जो बवाल मच रहा है वो इस फ्रेंचाइज के द हंड्रेड में एक पाकिस्तानी प्लेयर को लेने की वजह से है. दरअसल सनराइजर्स लीड्स नाम से काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को अपने पाले में कर लिया, बस इसके बाद से ही हंगामा बरपा हुआ है. इस बीच BCCI का पहला बयान सामने आया है. बीसीसीआई के सचिव राजीव शुक्ला ने इस बारे में बात की है.
Rajiv Shukla Statement On Kavya Maran: द हंड्रेड में सनराइजर्स के लिए खेलेंगे पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद
आईपीएल का अगला सीजन 28 मार्च से खेला जाएगा, तो चर्चा इस पर होनी चाहिए. लेकिन इस बीच अचानक इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड चर्चा में आ गई है. इसका कारण भी बिल्कुल साफ है, सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा है. तो द हंड्रेड लीग को तो चर्चा का विषय बनना ही था. वैसे तो अबरार की कीमत पौंड में लगाई गई है, लेकिन अगर भारतीय रुपये में बात की जाए तो इसके लिए सनराइजर्स ने 2 करोड़ 34 लाख की रकम खर्च की है. इसके बाद से ही लगातार हंगामा बरपा हुआ है.
Rajiv Shukla Statement On Kavya Maran: राजीव शुक्ला बोले, आईपीएल से इसका कोई मतलब नहीं
द हंड्रेड की नीलामी गुरुवार को हुई थी, अबरार अहमद इसी दिन शाम को खरीदे गए. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट किए गए, शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव राजीव शुक्ला से जब इस बारे में मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि द हंड्रेड में जो कुछ भी हुआ है, वो आईपीएल का मामला नहीं है. राजीव शुक्ला ने साफ किया कि ये सब कुछ आईपीएल के अधिकार क्षेत्र में नहीं है. बाहर की लीग में कौन क्या कर रहा है, इसमें वे दखल नहीं दे सकते. ये उन टीमों पर है कि वो बाहर की लीग में क्या करती हैं. हालांकि आईपीएल में ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है.
Rajiv Shukla Statement On Kavya Maran: आईपीएल 2026 का पहला मैच खेलेगी सनराइजर्स की टीम
राजीव शुक्ला भले ही आईपीएल का मामला ना बताकर निकल गए हों, लेकिन अभी तो अबरार अहमद को खरीदे 24 घंटे का भी वक्त नहीं हुआ है और इसका जबरदस्त तरीके से विरोध हो रहा है. हर किसी को इस बात पर गुस्सा आ रहा है कि आखिर काव्या ने भारतीय होने के बावजूद भी अपनी फ्रैंचाइज़ को पाकिस्तानी प्लेयर खरीदने से आखिर रोका क्यों नहीं.
ऐसे में हो सकता है कि आने वाले वक्त में ये मामला तूल पकड़ ले. वहीं यहां खास बात ये है कि आईपीएल का पहला मैच जो 28 मार्च को खेला जाएगा, उसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आरसीबी के सामने होगी और ये मैच बेंगलुरु में होगा. तो ऐसा हो सकता है कि इस दिन भी सनराइजर्स का विरोध किया जाए. लेकिन क्या ये विरोध इस मैच को होने से रोक पाएगा या नहीं ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.
Read More: Kavya Maran का पाकिस्तानियों पर उमड़ा प्यार, Franchise क्रिकेट के ऑक्शन में कर दी सारी हदें पार
