PBKS vs MI Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-58 धमाकेदार रहा. जहां दो धुरंधर टीमें एक दूसरे से भिड़ी थी. पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हुआ. धर्मशाला ने इस मुकाबले की मेजबानी की थी. इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने रनों से जीत लिया. टॉस MI के पक्ष में रहा था. उन्होंने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 गेंद रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.
PBKS vs MI Scorecard: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराया
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच हाई स्कोरिंग रहा. जहां टॉस हारकर पहले खेलते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एक समय उनके 5 विकेट केवल 123 रनों के स्कोर पर गिर गए. प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक जड़ा. आखिर के ओवरों में अजमतुल्ला ओमरजाई ने एक कैमियो खेलकर टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकर ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में इस स्कोर को चेज कर लिया.
ऐसा रहा पंजाब किंग्स की बैटिंग का हाल
पंजाब किंग्स की बैटिंग की बात करें तो ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की. प्रियांश ने 17 बॉल पर 22 रन बनाए. कूपर कॉनोली के बल्ले से 21 रन आए. कप्तान श्रेयस अय्यर 4, सूर्यांश शेडगे 8, शशांक सिंह 2 ही रन बना पाए. विकेटों के गिरते पतझड़ के बीच प्रभसिमरन ने एक छोर संभाले रखा. राइट हैंड बैटर ने 32 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. आखिर में अजमतुल्ला ओमरजाई ने 38 रन ठोके. जिसकी बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 200 रनों के आंकड़े को छुआ.
मुंबई इंडियंस की बैटिंग का लेखा जोखा
मुंबई इंडियंस 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. ओपनर रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ स्टार्ट दिया. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. रिकल्टन ने 23 बॉल पर 48 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमें 4 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे. वो थोड़े से दुर्भाग्यशाली रहे और अपने अर्धशतक पूरा करने से 2 रनों से चूक गए. इसके बाद तिलक वर्मा ने 33 बॉल पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेली. एक गेंद पहले चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. मुंबई ने 6 विकेटों से बाजी मार ली.
Read More: BCCI ने श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए करी टीम की घोषणा, जानें वैभव सूर्यवंशी का क्या होगा रोल?
