BCCI ने श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए करी टीम की घोषणा, जानें वैभव सूर्यवंशी का क्या होगा रोल?

By rishabhpandey

Published on:

India A Team Announcement

India A Team Announcement: बीसीसीआई ने गुरुवार, 14 मई को श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए का 15 प्लेयर के स्क्वॉड की घोषड़ा कर दी है। टीम की कमान बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। स्क्वॉड में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।

Tri Series News: कब से शुरू होगी ट्राई सीरीज?

India A Team Announcement (Source: Social Media)

ट्राई सीरीज की शुरुआत 09 जून से होगी, जिसमें इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी व्हाइट-बॉल मैच दांबुला में खेले जाएंगे, जबकि दो-दिवसीय रेड-बॉल मैचों का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।

India A Squad: कौन होंगे खेलने वाले 15 प्लेयर्स?

India A Team Announcement (Source: Social Media)

इंडिया-ए का स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Schedule: ट्राई सीरीज का शेड्यूल:

India A Team Announcement (Source: Social Media)

09 जून: इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए
11 जून: इंडिया-ए vs अफगानिस्तान-ए
13 जून: अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
15 जून: इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए
17 जून: इंडिया-ए vs अफगानिस्तान-ए
19 जून: अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
21 जून: फाइनल

India A Team Announcement: वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें

India A Team Announcement (Source: Social Media)

15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस ट्राई सीरीज में सबसे बड़ा रोल निभाते नजर आएंगे। वे इस समय IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। सीजन में वैभव ने 11 मैचों की 11 पारियों में 40 की औसत और 236.56 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

Read More: Virat Kohli ने एम एस धोनी और रोहित शर्मा को पछाड़ कर बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ‘किंग’ ने किस तरह रचा इतिहास?

Exit mobile version