Arshdeep Singh के सामने उनकी गर्लफ्रैंड समरीन कौर का दिखा जलवा, वायरल वीडियो में अपना औरा दिखाती नजर आईं एक्ट्रेस

By rishabhpandey

Published on:

Arshdeep Singh With Samreen Kaur

Arshdeep Singh With Samreen Kaur: इंडियन क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच का कनेक्शन हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। कई बार क्रिकेटर्स और फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस के रिश्ते सुर्खियों में रहे हैं और कुछ ने तो शादी करके इस संबंध को आगे भी बढ़ाया है। लेकिन अब उस ही रिलेशनशिप की प्रथा को आगे बढ़ाते हुए इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपना रिश्ता जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियो के बाद दोनों के बीच नजदीकियों की जो अटकलें थी, वे अब कन्फर्मेशन में बदल चुकी हैं।

Arshdeep And Samreen Viral Video: अर्शदीप ने अपनी गर्लफ्रैंड के लिए खोला कार का दरवाजा

अर्शदीप सिंह इस समय IPL 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक के मैचों में अच्छा रिकॉर्ड भी बनाए रखा है। हालांकि अब पंजाब के 3 मैच बचे हैं और उनमें से पंजाब को 2 जीतने बेहद ही जरूरी हैं, ताकि वो क्वालिफाई कर सके। वेकिन इसी बीच अर्शदीप और उनकी गर्लफ्रैंड समरीन कौर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप अपनी गर्लफ्रैंड के लिए कार का दरवाजा खोलते दिखाई दे रहे हैं।

Arshdeep Singh News: कैमरे में कैप्चर हुए कपल

Arshdeep Singh With Samreen Kaur (Source: Social Media)

बताया जा रहा है कि अर्शदीप ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ हैंगआउट के दौरान उनके लिए कार का दरवाजा खोला था और इसी दौरान किसी ने उन्हें कैमरे में कैप्चर कर लिया। ऐसे में अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

Arshdeep Singh Relationship: क्या पब्लिकली अपने रिलेशन को एक्सेप्ट करेंगे कपल?

Arshdeep Singh With Samreen Kaur (Source: Social Media)

हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के चलते यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस अब इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि क्या दोनों कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट करेंगे या नहीं।

Arshdeep Singh With Samreen Kaur: अर्शदीप सिंह का करियर

Arshdeep Singh With Samreen Kaur (Source: Social Media)

अगर अर्शदीप सिंह के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 15 वनडे और 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम क्रमशः लगभग 25 और 127 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 2019 में IPL में डेब्यू किया था और तब से लगातार पंजाब किंग्स का हिस्सा बने हुए हैं। IPL करियर में उन्होंने 86 मैचों में 101 विकेट हासिल किए हैं और उन्होंने इसी साल अपने 100 विकेट के आंकड़े को पार किया है।

Read More: Virat Kohli ने एम एस धोनी और रोहित शर्मा को पछाड़ कर बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ‘किंग’ ने किस तरह रचा इतिहास?

Exit mobile version