Pakistan एयरस्ट्राइप पर राशिद खान ने जताया दुख, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तबाही का मंजर

By rishabhpandey

Published on:

Pakistan Air Strike On Afganistan

Pakistan Air Strike On Afganistan: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते दिन सोमवार रात करीब 9 बजे पाकिस्तान ने हवाई हमला किया, जिसकी वजह से वहां बहुत बड़ा हादसा हो गया है. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक एक अस्पताल पर की गई, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हुई है. जबकि करीब 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये पूरी जानकारी तालीबान के एक प्रवक्ता ने दी है. अफगानिस्तान की मीडिया के मुताबिक घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

इस दर्दनाक घटना पर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में पाकिस्तानी वायुसेना के हमलों और 400 लोगो की मौत की पर दुख जताया है. इन दोनों ही स्टार प्लेयर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गहरा दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने मानवता को शर्मसार करने की बातें भी कही हैं.

Pakistan Air Strike On Afganistan: राशिद खान ने क्या कहा?

Pakistan Air Strike On Afganistan (Source: Social Media)

राशिद खान ने अपने पोस्ट में कहा है कि काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के कारण नागरिकों की मौत की खबरें बेहद दुखद हैं. साथ ही नागरिको के घरों, संस्थानों या अस्पतालों को निशाना बनाना चाहे जानबूझकर हो या गलती से, लेकिन ये युद्ध नियम से एक अपराध है. राशिद ने आगे लिखा कि मानवता और इंसान की जिंदगी के प्रति इस तरह की अनदेखी, खासकर रमज़ान के पवित्र महीने में, बेहद चिंताजनक है और इससे समाज में नफरत और बटवारा होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं.

Pakistan Air Strike On Afganistan (Source: Social Media)

राशिद खान ने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से इस घटना की जांच करने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की मांग की है,. इसी के साथ उन्होंने कहा है कि वो इस मुश्किल समय में अफगान जनता के साथ खड़े हैं और विश्वास जताया है कि देश इस नुकसान से उबर कर फिर खड़ा होगा.

Pakistan Air Strike On Afganistan: मोहम्मद नबी बोले – अस्पताल पर हमला बेहद दर्दनाम

Pakistan Air Strike On Afganistan (Source: Social Media)

वहीं मोहम्मद नबी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि काबुल में बीती रात एक अस्पताल पर हुए बम हमले ने सारी उम्मीदों को बुझा दिया और अस्पताल में इलाज कराने आए युवा इस हमले में मारे गए. नबी ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए लिखा कि अस्पताल के बाहर माताएं अपने बेटों का नाम पुकारती हुई उनका इंतजार कर रही थीं और रमज़ान की 28वीं रात को उनकी ज़िंदगियां खत्म हो गईं. खास तौर पर नबी ने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा है कि जितने भी लोग इसके जिम्मेदार है उनकर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Pakistan Air Strike On Afganistan (Source: Social Media)

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुई है कि पाकिस्तान ने अपने आतंक के मनसुबों को अंजाम दिया हो. इससे पहले भी बीते साल जब भारत पाकिस्तान का युद्ध हो रहा था, तब ऑपरेशन सिंदुर के दौरान भी पाकिस्तान ने भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान से युद्ध करने की प्लानिंग की थी. लेकिन भारत की ओर से युद्ध का दबाव ज्यादा बनने पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से युद्ध रोक दिया था.

Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

Exit mobile version