Delhi Capitals के खिलाफ आज के मैच में MS Dhoni करेंगे Comeback!, CSK के कोच ने किया खुलासा

By rishabhpandey

Published on:

MS Dhoni Returns

MS Dhoni Returns: Indian Premier League 2026 का 48वां मुकाबला आज (5 मई) को Delhi Capitals और Chennai Super Kings के बीच Arun Jaitley Stadium में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, लेकिन इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या MS Dhoni आज मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

Ms Dhoni In CSK: चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी कर रहे हैं थाला?

MS Dhoni Returns
MS Dhoni Returns (Source: Social Media)

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अब तक 9 लीग मैच खेल चुकी है और दिल्ली के खिलाफ टीम अपना 10वां मुकाबला खेलेगी। हालांकि, MS Dhoni ने अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है। फैंस उनकी वापसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में धोनी को नेट्स में प्रैक्टिस करते देखा गया, जिससे उम्मीदें जरूर जगी हैं।

Eric Simmons Update: CSK के बॉलिंग कोच ने किया खुलासा

MS Dhoni Returns
MS Dhoni Returns (Source: Social Media)

लेकिन अगर आज के मैच की बात करें, तो चेन्नई के बॉलिंग कोच Eric Simmons ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने मैच से पहले कहा कि “धोनी पर अपडेट देना मेरी समझ से परे है. वह हमारे साथ (दिल्ली में) नहीं हैं. जब वह तैयार होंगे तब तैयार होंगे और वह जानते हैं कि वह खेलने के लिए कब तैयार हैं.” इस बयान से साफ है कि MS Dhoni आज दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे। यानी फैंस को उनकी वापसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

MS Dhoni Health Update: धोनी की हेल्थ अपडेट

MS Dhoni Returns
MS Dhoni Returns (Source: Social Media)

जहां तक उनकी फिटनेस की बात है, धोनी काफ इंजरी से जूझ रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च को जानकारी दी थी कि वे करीब दो हफ्तों तक मैदान से दूर रह सकते हैं। हालांकि, अब एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनकी वापसी अभी तक नहीं हो पाई है। टीम की ओर से भी उनकी कंडीशन को लेकर कोई नया ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है।

MS Dhoni Returns: एम एस धोनी की वापसी

MS Dhoni Returns
MS Dhoni Returns (Source: Social Media)

अब ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि MS Dhoni कब तक मैदान पर वापसी करते हैं और एक बार फिर फैंस को अपने खेल से कब तक एंटरटेन करते हैं?

Read More: Raghu Sharma का पहला विकेट बन गया यादगार, जेब से निकली पर्ची पर लिखा- ‘जय श्री राम’