Mumbai Indians से मिली करारी हार के बाद निराश दिखे ऋशभ पंत, जानें किसको कप्तान ने ठहराया हार का जिम्मेंदार?

By rishabhpandey

Updated on:

Rishabh Pant On Lsg Loss

Rishabh Pant On Lsg Loss: Indian Premier League के एक रोमांचक मुकाबले में सोमवार को Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को 6 विकेट से हरा दिया। टोटल 450 से ज्यादा रनों वाले इस हाई-स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आया, लेकिन आखिर में मुंबई के एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों ने मैच अपने नाम कर लिया। वहीं हार के बाद लखनऊ के कप्तान Rishabh Pant ने भी ये माना कि उनकी टीम टारगेट को और बड़ा बना सकती थी।

Mumbai Indians News: कैसा रहा मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन?

Rishabh Pant On Lsg Loss
Rishabh Pant On Lsg Loss (Source: Social Media)

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत मजबूत रही। Mitchell Marsh ने 25 गेंदों पर 44 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। इसके बाद Nicholas Pooran ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 63 रन ठोक दिए, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रन की पार्टनरशिप भी हुई, जिसकी बदौलत लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए।

Mumbai Indians Performance:  मुंबई इंडियंस ने कैसे हासिल किया टारगेट?

Rishabh Pant On Lsg Loss
Rishabh Pant On Lsg Loss (Source: Social Media)

वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार अंदाज में जवाब दिया। Rohit Sharma ने चोट से वापसी करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 84 रन जड़े, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्हें Ryan Rickelton का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 32 गेंदों में 83 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रन की पार्टनरशिप हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह मुंबई की ओर मोड़ दिया। बीच में कुछ विकेट गिरने के बावजूद मुंबई ने 8 गेंद बाकी रहते टारगेट को हासिल कर लिया।

Rishabh Pant News: ऋशभ पंत ने क्या कहा?

Rishabh Pant On Lsg Loss
Rishabh Pant On Lsg Loss (Source: Social Media)

मैच के बाद Rishabh Pant ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि “जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, हमें निश्चित रूप से और अधिक रन बनाने चाहिए थे. विपक्षी टीम ने अच्छी गेंदबाजी की और वे इन घरेलू परिस्थितियों के आदी हैं. ईमानदारी से कहूं तो हम 10 से 15 रन पीछे रह गए.”

Rishabh Pant On Lsg Loss: ऋशभ ने किया अपने गेंदबाजों का बचाव

Rishabh Pant On Lsg Loss
Rishabh Pant On Lsg Loss (Source: Social Media)

हालांकि दूसरी ओर पंत ने अपने गेंदबाजों का बचाव भी किया और कहा कि, ‘ऐसी सपाट पिचों पर जहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और बाउंड्री छोटी होती हैं, गेंदबाजों को दोष देना सही नहीं है।’ साथ ही उन्होंने माना कि टीम को बेहतर प्रदर्शन के साथ थोड़ी किस्मत की भी जरूरत थी।

Read More: Raghu Sharma का पहला विकेट बन गया यादगार, जेब से निकली पर्ची पर लिखा- ‘जय श्री राम’