Phil Salt Out Of IPL: IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। उनका अगला मुकाबला 7 मई को Lucknow Super Giants के खिलाफ होना है। लेकिन इस अहम मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके विस्फोटक ओपनर Phil Salt इंग्लैंड लौट गए हैं।
Phil Salt Injury: इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने फिल सॉल्ट को बुलाया वापस
PHIL SALT HAS RETURNED TO UK FOR SCANS. [Espn Cricinfo]
– He is having finger injury.
RCB & Salt remain hopeful that the finger injury will be healed soon for his return back to India. pic.twitter.com/gxUuEWHvqC
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 4, 2026
दरअसल, फिल साल्ट 18 अप्रैल के बाद से उंगली की चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे थे। उम्मीद थी कि वह जल्द वापसी करेंगे, लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वापस बुला लिया है। उनकी चोट की गंभीरता जानने के लिए स्कैन कराया जाएगा। इसी वजह से वह आईपीएल बीच में छोड़कर अपने देश लौट गए हैं। अब मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही ये तय होगा कि वो इस सीजन में दोबारा खेल पाएंगे या नहीं।
Phil Salt Performance: कैसा रहा था फिल सॉल्ट का प्रदर्शन?

फिल साल्ट भले ही ICC Men’s T20 World Cup 2026 में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन IPL में उनका बल्ला खूब चला। उन्होंने 6 मैचों में 202 रन बनाए और औसत 33.66 रहा इसी के साथ उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है।
Phil Salt Out Of IPL: फिल सॉल्ट की जगह कौन लेगा?

हालांकि उनकी जगह फिलहाल Jacob Bethell को मौका दिया जा रहा है, लेकिन वह अब तक 3 मैचों में सिर्फ 39 रन ही बना सके हैं। ऐसे में उनके ऊपर खुद को साबित करने का दबाव बढ़ गया है। अगर वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते, तो Jordan Cox को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, जिन्होंने ‘द हंड्रेड’ में शानदार प्रदर्शन किया था।
Read More: 50 से कम स्कोर पर PBKS की आधी टीम आउट, फिर भी बने 163 रन- जानें कैसा रहा पूरा मैच?






