Chennai Super Kings पर टूटा दुखों का पहाड़, इस ऑलराउंडर से धोना पड़ा हाथ

By rishabhpandey

Published on:

Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl

Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl:  Chennai Super Kings को IPL 2026 सीजन के बीच एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा खिलाड़ी Ramakrishna Ghosh अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते वे आगे के मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Who Was Ramakrishna Ghosh: कौन हैं रामकृष्ण घोष?

Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl
Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl (Source: Social Media)

रामकृष्ण घोष ने हाल ही में Mumbai Indians के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने यादगार प्रदर्शन करते हुए Suryakumar Yadav को आउट कर अपने करियर का पहला विकेट हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने विल जैक्स का शानदार कैच भी पकड़ा, जो उनके डेब्यू को खास बनाता है।

Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl
Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl (Source: Social Media)

टीम के ऑफिशियल स्टेटमेंट के अनुसार, मुंबई के खिलाफ मुकाबले के दौरान ही उनके दाहिने पैर में चोट लगी थी, जो बाद में फ्रैक्चर में बदल गई। हेड कोच Stephen Fleming ने भी माना कि घोष का बाहर होना टीम के संतुलन पर बड़ा असर डालेगा, क्योंकि वे एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं।

Mega Auction In IPL 2026: चेन्नई की टीम में कई प्लेयर्स हैं चोटिल

Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl
Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl (Source: Social Media)

गौरतलब है कि चेन्नई ने उन्हें IPL 2025 Mega Auction में खरीदा था और 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया था। ऐसे में उनका चोटिल होना टीम के लिए और भी बड़ी चिंता बन गया है। सीएसके पहले से ही चोटों की समस्या से जूझ रही है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज Nathan Ellis सीजन शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे। इसके बाद Khaleel Ahmed भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। सलामी बल्लेबाज Ayush Mhatre भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से दूर हैं।

Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl: टीम मैनेजमेंट की बढ़ी मुश्किलें

Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl
Ramakrishna Ghosh Ruled Out Of Ipl (Source: Social Media)

सबसे बड़ी कमी MS Dhoni की खल रही है, जो काफ इंजरी के चलते अब तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। लगातार चोटों ने चेन्नई के टीम मैनेजमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे उनका ये सीजन मुश्किल होता नजर आ रहा है।

Read More: 50 से कम स्कोर पर PBKS की आधी टीम आउट, फिर भी बने 163 रन- जानें कैसा रहा पूरा मैच?