Kuldeep Yadav Marriage: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. क्योंकि उन्होंने ने बीते शनिवार यानि 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में शादी कर के अपने जीवन की नई शुरुआत की है. इस शानदार शादी के समारोह में क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं. वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटरों के साथ-साथ मौजूदा टीम के कई स्टार खिलाड़ी भी शादी में शामिल हुए, जिसमें तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ, तेज गेंदबाज आरपी सिंह और भारतीय स्टार प्लेयर सुरेश रैना भी समारोह में पहुंचे.
Kuldeep Yadav Marriage: कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
इसके बाद कुलदीप यादव ने रविवार यानि 15 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसे शेयर करते हुए कुलदीप ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी हमेशा चलने वाली शुरुआत अब से, 14.03.2026’ (Our Forever begins now). ऐसे में ये फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. कुलदीप की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने जमकर प्यार बरसाया हैं और अब तक इसपर 3 लाख 14 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
Kuldeep Yadav Marriage: मसूरी में आयोजित हुई कुलदीप की शादी
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की रस्में बीते हफ्ते की शुरुआत में ही शुरू हो गई थीं और शनिवार देर रात तक चलती रहीं. मसूरी के एक लग्जरी होटल में ये शादी आयोजित की गई थी. इसमें करीबी दोस्तों, परिवार और मेहमानों के साथ कुछ क्रिकेट के खलाड़ी और कुछ सेलेब्स को ही इन्वाइट किया गया था.
Kuldeep Yadav Marriage: कुलदीप ने फैंस को दिया सुखद सरप्राइज
कुलदीप यादव आमतौर पर अपने निजी जीवन को लेकर काफी कम बोलते हैं. ऐसे में उनकी शादी की खबर फैंस के लिए एक बेहतरीन सरप्राइज की तरह है. जैसे ही शादी की पहली तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने की लाइन लग गई. 30 साल के कुलदीप भारत की वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम के अहम हिस्सा हैं. साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से कुलदीप ने खुद को अहम मौकों पर विकेट चटकाने वाले गेंदबाज के तौर पर लोगों के सामने रिप्रेजेन्ट किया है.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल
