KKR vs DC Scorecard: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला केकेआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स खेला गया. ये मुकाबला महज औपचारिकता भरा था. प्लेऑफ के क्वालिफिकेशन के नजरिए से इस मैच का कोई खास महत्व नहीं था. ईडन गार्डन्स ने इस मुकाबले को होस्ट किया. इस मैच को दिल्ली की टीम ने 40 रनों से जीत लिया. 2 प्वॉइंट्स लेकर इस टीम ने सम्मान के साथ टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत किया.
KKR vs DC Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को दी शिकस्त
केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स मैच हाई स्कोरिंग रहा. अपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरी थी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम. टॉस कोलकाता के ही नाम रहा था. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली को पहले बैटिंग का न्योता दिया. पहले खेलकर DC की टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया. इसके जवाब में केकेआर की शुरुआत ताबड़तोड़ रही थी. इसके बावजूद उन्होंने इस मुकाबले को बड़े आराम से गंवा दिया. 2 प्वॉइंट्स लेकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत किया.
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी का हाल
टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बैटिंग करने उतरी थी. उनका पहला विकेट 40 के स्कोर पर गिरा. ओपनर अभिषेक पोरेल 22 रन बनाकर आउट हो गए. केएल राहुल ने शानदार बैटिंग की. राइट हैंड बैटर ने 30 बॉल का सामना करते हुए 60 रन जड़ दिए. जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. साथ ही इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. इसके अलावा अक्षर पटेल ने 39 और डेविड मिलर ने 28 रनों का योगदान दिया. इन पारियों ने दिल्ली का स्कोर 20 ओवर में 203 रनों तक पहुंचा दिया. केकेआर की गेंदबाजी पर नजर डालें तो तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने 2 विकेट हासिल किए.
ऐसी रही थी केकेआर की बल्लेबाजी
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम की शुरुआत विस्फोटक रही. फिन ऐलेन और अजिंक्य रहाण ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 43 रन जोड़ दिए. फिन 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अजिंक्य रहाण ने 39 बॉल का सामना करके 63 रन बनाए. हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाजों से अधिक योगदान नहीं आए. लिहाजा कोलकाता नाईट राइडर्स 18.4 ओवर में ही 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
