Jasprit Bumrah को फाइनली मिली IPL 2026 की पहली विकेट, लगभग 1 साल का इंतजार करने के बाद मिली सफलता

By rishabhpandey

Published on:

Jasprit Bumrah First Wicket

Jasprit Bumrah First Wicket: IPL 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस ने 6 मैच खेल लिए हैं, लेकिन इस टीम के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा। क्योंकि उनको पहले 5 मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था। पर आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में उन्हें अपनी पहली सफलता मिल ही गई। उन्होंने बीते दिन हुए गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर दिया। अब ये विकेट खास इसलिए भी है, क्योंकि ये उन्हें इस सीजन के छठे मैच में मिला है। लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ा है।

Jasprit Bumrah First Wicket: कब लिया था बुमराह ने आखरी विकेट?

Jasprit Bumrah First Wicket (Source: Social Media)

दरअसल, बुमराह का विकेट न लेने का सिलसिला IPL 2025 से ही चल रहा था। उन्होंने अपना आखिरी विकेट पिछले सीजन के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लिया था। उस मुकाबले में उन्होंने अपने स्पेल के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेट हासिल किया था, लेकिन मैच की आखिरी 8 गेंदों में वो कोई विकेट नहीं ले पाए थे।

Jasprit Bumrah Last Wicket: कितने दिन करना पड़ा बुराह को इंतजार?

Jasprit Bumrah First Wicket (Source: Social Media)

इसके बाद IPL 2026 में बुमराह को लगातार 138 गेंदें फेंकने के बाद जाकर पहली सफलता मिली है। इस तरह अगर पीछले सीजन की गेंदे भी काउंट कर ली जाए तो कुल मिलाकर उन्हें 146 गेंदों के बाद IPL में विकेट मिला है। वहीं अगर समय के लिहाज से बात करें तो उन्हें अपना अगला विकेट लेने के लिए पूरे 325 दिनों का इंतजार करना पड़ा है। उन्होंने 30 मई 2025 को आखिरी विकेट लिया था और फिर 20 अप्रैल 2026 को उन्हें अगली सफलता मिली।

Jasprit Bumrah: IPL करियर में कितने विकेट ले चुके हैं बुमराह?

Jasprit Bumrah First Wicket (Source: Social Media)

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह पहले पांच मैचों तक विकेट के लिए तरसते रहे, लेकिन छठे मैच की पहली ही गेंद पर उन्होंने साई सुदर्शन को आउट करके इस विकेट के सूखेपन को खत्म कर दिया। अब तक अपने 151 IPL मैचों के करियर में बुमराह 184 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही वो लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं और उन्होंने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi को फूट-फूट कर रोता देख KKR के साथी ने दिया हौसला, वायरल हुई वीडियो

Exit mobile version