Vaibhav Sooryavanshi Crying: वैभव सूर्यवंशी मैदान पर तो अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से आग लगाते ही हैं, लेकिन मैदान के बाहर वो हैं तो आखिर एक 15 साल के बच्चे ही! दरअसल बीते दिन हुए आईपीएल के 28वें मैच में कोलकाता ने राजस्थआन को 4 विकेट से हराया था और फिर मैच के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। उनका चेहरा लाल था और वो पूरी तरह टूटे हुए दिख रहे थे। इसी दौरान KKR के एक सदस्य ने उन्हें गले लगाकर शांत करने की कोशिश की।
Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी के झलके इमोशन्स
Yesterday Vaibhav Sooryavanshi was spotted crying after the game… This guy is unbelievable! Whether he gets out early or the team loses, he wears his heart on his sleeve. Honestly, that’s that 15-year-old mindset I know I would’ve been doing the exact same thing at that age! 🤣… pic.twitter.com/Ug6X4gVqks
— OldMonkOfCricket (@OldMonkOfCric) April 20, 2026
अब सोचिए एक तरफ वो खिलाड़ी जो 150+ स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई कर रहा है और दूसरी तरफ वही खिलाड़ी जो हार के बाद एक 15 साल के बच्चे की तरह टूट जाता है। यही है क्रिकेट की असली सच्चाई, क्योंकि ये सिर्फ रन बनाने का खेल नहीं है ये इमोशंस का खेल भी है।
Vaibhav Sooryavanshi Performance: कैसा रहा है वैभव का प्रदर्शन?
आईपीएल 2026 में Vaibhav Suryavanshi लगातार हेडलाइन में हैं। कभी अपनी ताबड़तोड़ batting की वजह से, तो कभी एक इमोशनल मोमेंट की वजह से। ईडन गार्डन्स में Kolkata Knight Riders के खिलाफ मैच में उन्होंने फिर दिखाया कि वो क्यों इतने खास माने जाते हैं। उन्होंने 28 बॉल पर 46 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे और स्ट्राइक रेट 164 से ऊपर का था। हर शॉट में आक्रामकता थी, कॉन्फिडेंस था और फ्यूचर की झलक भी।
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव की शानदार पारी भी नहीं दिला पाई जीत?
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि Rajasthan Royals ने पहले batting करते हुए सिर्फ 155 रन ही बनाए और KKR ने टारगेट को 4 विकेट रहते ही आसानी से हासिल कर लिया। मतलब? वैभव की शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अगर पूरे IPL 2026 सीजन की बात करें, तो वैभव अब तक 6 मैचों में 243 रन बना चुके हैं। उनका औसत 41 के करीब है और स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए अविश्वसनीय है।
Vaibhav Sooryavanshi Stats: अब तक आईपीएल में कैसे रहे हैं वैभव?
उन्होंने अब तक 2 फिफ्टी लगाई हैं और 20 छक्के भी जड़ चुके हैं। यानी उनके अंदर पावर और टैलेंट दोनों साफ दिखते हैं। लेकिन हर बड़ी पारी के बाद एक बड़ा दबाव भी आता है और शायद यही वजह है कि जब टीम हारती है, तो वैभव जैसे युवा खिलाड़ी इसे ज्यादा गहराई से महसूस करते हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या Vaibhav Sooryavanshi आने वाले मैचों में इस इमोशनल दबाव को संभाल पाएंगे? और क्या Rajasthan Royals उनके प्रदर्शन को जीत में बदल पाएगी? क्योंकि टैलेंट तो उनमें है, लेकिन असली टेस्ट मेंटल स्ट्रेंथ का होता है।
Read More: लखनऊ सुपर जायंट्स की हार पर नाराज हैं Rishabh Pant!, जानिए मैच के बाद कप्तान ने क्या कहा?
