Kolkata Knight Riders ने Gujrat Titans को हराकर रोमांचक की प्लेऑफ की जंग, जानें IPL 2026 में कौन कर सकता है क्वालिफाई?

By rishabhpandey

Published on:

Rahmat Shah Dies

IPL Playoff Scenario 2026: IPL 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 29 रनों से मात देकर प्लेऑफ की रेस को और दिलचस्प बना दिया है। अगर GT इस मैच को जीत जाती तो वो प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बन सकती थी, लेकिन KKR ने ऐसा होने से रोक दिया। अब लीग स्टेज में सिर्फ 10 मैच बचे हैं, जिसमें आज दो मुकाबले खेले जाएंगे: PBKS vs RCB और DC vs RR। इस समय तक किसी भी टीम ने अपनी प्लेऑफ की जगह पक्की नहीं की है।

IPL Playoff Scenario 2026 (Source: Social Media)

KKR की GT पर जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में सिर्फ एक ही बदलाव देखने को मिला है। GT अपने दूसरे नंबर पर कायम है, जबकि KKR आठवें नंबर से ऊपर उठकर सातवें नंबर पर आ गई है। KKR ने अब तक 12 मैचों में ये पांचवीं जीत हासिल की है और टीम के पास कुल 11 प्वाइंट्स हैं।

Top 4 teams In Points Table: टॉप-4 टीमें और उनके प्लेऑफ समीकरण

IPL Playoff Scenario 2026 (Source: Social Media)

पहले नंबर पर RCB है, जिसने 12 मैचों में से 8 मैच जीते हैं। आज अगर RCB PBKS को हराती है, तो वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। पंजाब की टीम अभी चौथे नंबर पर है और इस टीम के अब तक 12 मैचों में 13 प्वाइंट्स हैं। अगर PBKS आज मैच हारती है, तो उनके प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

IPL Playoff Scenario 2026: कैसे करेंगी टीम्स क्वालिफाई?

IPL Playoff Scenario 2026 (Source: Social Media)

दूसरे स्थान पर GT है, जिसने 13 मैचों में 8 जीत दर्ज की हैं। GT के लिए अब केवल एक मैच बाकी है। वहीं तीसरे नंबर पर SRH है, जिसने 12 मैचों में 14 प्वाइंट्स जुटाए हैं। SRH के अगले दो मुकाबले CSK और RCB के खिलाफ हैं। प्लेऑफ में बने रहने के लिए उन्हें कम से कम एक मैच जीतना जरूरी है।

RR, CSK, KKR और DC की दौड़ भी जारी है। पांचवें नंबर पर RR है, जिसने 11 मैचों में से 6 जीत हासिल की हैं। RR को अपने बचे हुए 3 मैचों में से कम से कम 2 जीतने होंगे। उनका आज का मुकाबला DC से है। वहीं DC आठवें नंबर पर है। अगर DC आज हार जाती है, तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। DC अब भी अपने दोनों बचे हुए मैच जीतकर 14 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है।

Last Chance For These Teams: किन टीमों के पास है आखरी मौका?

IPL Playoff Scenario 2026 (Source: Social Media)

इसके अलावा CSK छठे नंबर पर है और 12 मैचों में 6 जीत के साथ उसने 12 प्वाइंट्स हासिल किए हैं। दोनों बचे मैच जीतकर CSK 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है। उनका आने वाले समय में मुकाबला GT और SRH के साथ है।

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि KKR ने GT को हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इसी वजह से अगर KKR अपने दोनों बचे हुए मैच जीतती है, तो टीम 15 प्वाइंट्स तक पहुंच जाएगी और बाकी टीमों के नतीजों के आधार पर उनके प्लेऑफ में जाने का रास्ता बन सकता है।

Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

Exit mobile version