IPL Name Dispute: जल्द ही आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है और अब ऐसे में उसके नाम को लेकर उठे विवाद पर विराम लग गया है. बीसीसीआई (BCCI) को केरल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि “इंडियन प्रीमियर लीग” नाम का इस्तेमाल गैरकानूनी है.
IPL Name Dispute: कोर्ट ने याचिका में नहीं पाया दम
यह याचिका अशिक करोत नाम के एक व्यक्ति ने दाखिल की थी, जिन्होंने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया था. उनका कहना था कि BCCI अपनी टी20 लीग के लिए “इंडियन प्रीमियर लीग” नाम का उपयोग नहीं कर सकता है, लेकिन मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और जस्टिस श्याम कुमार वीएम की बेंच ने इस दलील को खारिज कर दिया है. अदालत ने साफ कहा कि इस याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है. कोर्ट का ये भी कहना है कि कई सालों से आईपीएल चलता आ रहा है और अब जाकर उसपर इस तरह के तर्कसंगत आरोप लगाना बेबुनियाद है.
IPL Name Dispute: BCCI को बड़ी राहत, IPL पर कोई असर नहीं
हालांकि कोर्ट के इस फैसले के बाद BCCI को बड़ी राहत मिली है. इसका मतलब साफ हो गया है कि आईपीएल अपने मौजूदा नाम के साथ बिना किसी कानूनी बाधा के आगे भी जारी रहेगा. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है और इस पर करोड़ों फैंस की नजर रहती है. ऐसे में ये आरोप इस टूर्नामेंट की इमेज और रेपुटेशन पर बुरा असर डाल सकता था, लेकिन फिलाहल कोर्ट ने सारा मामला क्लियर कर दिया है.
IPL Name Dispute: बेंगलुरु में मैचों को भी मिली मंजूरी
इसी बीच आईपीएल 2026 से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है कि कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और RCB को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है. ये फैसला उस बैठक के बाद लिया गया, जिसकी अध्यक्षता राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने की थी. इस बैठक में एक्सपर्ट कमेटी, KSCA और RCB के प्रतिनिधियों ने स्टेडियम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी.
दरअसल, पिछले सीजन में RCB की जीत के बाद हुई भगदड़ के चलते कुछ समय के लिए ये विवाद बना हुआ था कि इन मैदानों में मैच करवाया जाए या नहीं, लेकिन एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट और सुरक्षा इंतजामों के बाद सरकार ने मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है.
अगर बात करें आईपीएल 2026 की तो इसका आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB का मुकाबला सनराइजर्स हौदराबाद से बेंगलुरु में ही होगा. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या RCB अपने पिछले साल के फॉर्म को बरकरार रख पाती है या नहीं.
