Hardik Pandya Unfollow MI: IPL 2026 में रविवार (10 मई) को Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें मुबंई को बेहद करीबी मुकाबले में दो विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। लेकिन इस हार के बाद टीम के कप्तान Hardik Pandya अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। हालांकि वो रविवार को हुए मैच में खेल भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी उनको लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही है और ऐसा क्यों हो रहा है, चलिए आपको बताते हैं।
Hardik Pandya News: हार्दिक पांड्या की नाराजगी का क्या है कारण?
दरअसल हार्दिक पंड्या फिटनेस प्रॉब्लम्स की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल सके थे। ऐसे में मैच खत्म होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। कुछ समय के लिए उनकी फॉलोइंग लिस्ट में मुंबई इंडियंस का अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा था और उनकी फॉलोइंग लिस्ट में 151 का नंबर घटकर 150 हो गया।
Hardik Pandya Following List: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच है कहासुनी?
इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद हार्दिक और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। देखते ही देखते कई स्क्रीनशॉट वायरल हो गए और यह मुद्दा इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा। हालांकि थोड़ी ही देर बाद मामला बदल गया, क्योंकि हार्दिक की फॉलोइंग लिस्ट दोबारा 151 हो गई और मुंबई इंडियंस का अकाउंट फिर से दिखाई देने लगा। इसके बाद फैंस के बीच यह बहस छिड़ गई कि यह इंस्टाग्राम की तकनीकी गड़बड़ी थी या फिर हार के बाद हार्दिक की नाराजगी की झलक।
मुंबई इंडियंस में हार्दिक पंड्या की वापसी और कप्तानी का मुद्दा पहले से ही विवादों में रहा है। Indian Premier League 2024 से पहले जब टीम मैनेजमेंट ने Rohit Sharma की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी, तब कई फैंस इस फैसले से नाराज नजर आए थे। तब से लेकर अब तक टीम के प्रदर्शन और हार्दिक के फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस होती रही है।
Hardik Pandya Unfollow MI: कैसा रहा मुंबई इंडियंस का ये आईपीएल सीजन?
आईपीएल 2026 का सीजन मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या दोनों के लिए ही खास नहीं रहा है। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही है, जबकि हार्दिक भी अपने प्रदर्शन से ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। उन्होंने इस सीजन 8 मुकाबलों में 146 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए। वहीं पीठ में ऐंठन और फिटनेस प्रॉब्लम के चलते उन्हें तीन मैचों से बाहर भी रहना पड़ा।
हार्दिक की गैरमौजूदगी में Suryakumar Yadav ने टीम की कप्तानी संभाली। हाल ही में पिता बनने के बावजूद सूर्यकुमार टीम के साथ जुड़े रहे और उन्होंने टीम को संभालने की जिम्मेदारी निभाई। फिलहाल इस पूरे मामले पर ना तो हार्दिक पंड्या और ना ही मुंबई इंडियंस की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है। ऐसे में इसे अभी सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि मुंबई इंडियंस के निराशाजनक सीजन और हार्दिक को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के कारण यह मामला तेजी से वायरल हो गया है।
Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
