Rajat Patidar On RCB Win: डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru के कप्तान Rajat Patidar ने रविवार को Mumbai Indians के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद अपने जज़्बात जाहिर किए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को 167 रन का टारगेट ज्यादा आसानी से हासिल कर लेना चाहिए था। उन्होंने खास तौर पर Krunal Pandya की शानदार बल्लेबाजी और Bhuvneshwar Kumar की बेहतरीन गेंदबाजी की जमकर तारीफ की।
Royal Challengers Bangalore News: किसने किया RCB की ओर से बेहतर प्रदर्शन?
आरसीबी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। लगातार दो हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की और इस जीत में कृणाल पंड्या ने 73 रन की अहम पारी खेली, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 23 रन देकर चार विकेट झटके। अंत में भुवनेश्वर ने ही 20वैं ओवर की दो गेंद पहले ही छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो गईं हैं।
Rajat Patidar News: मैच के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?
मैच के बाद पाटीदार ने कहा, “यह मुकाबला काफी मुश्किल था, लेकिन कुल मिलाकर शानदार क्रिकेट देखने को मिला।” उन्होंने कृणाल की तारीफ करते हुए कहा, “कृणाल ने अपनी जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाई। उनके पास काफी अनुभव है और बड़े मैचों में ऐसे खिलाड़ी ही अंतर पैदा करते हैं।”
भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर भी कप्तान ने कहा कि, “उनका गेंद पर नियंत्रण कमाल का है। पिच पर अच्छा उछाल था और ऐसी परिस्थितियों में भुवी का सामना करना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।” हालांकि आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, लेकिन पाटीदार ने साफ कहा कि टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि, “हमारा फोकस सिर्फ अपनी ताकत के मुताबिक अच्छा क्रिकेट खेलने पर है, न कि पॉइंट्स टेबल देखने पर।”
Mumbai Indians News: कैसा रहा मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन?
मुंबई इंडियंस की ओर से Tilak Varma ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के सामने टीम सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन कृणाल पंड्या और Jacob Bethell के बीच चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। कृणाल ने 46 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाकर जीत की नींव रखी।
Rajat Patidar On RCB Win: टारगेट का पीछा करने पर क्या है पाटीदार की राय?
ऐसे में टारगेट का पीछा करने को लेकर रजत पाटीदार ने कहा कि, “हमारे गेंदबाजों ने मुंबई को 166 रन पर रोककर शानदार काम किया। लेकिन हमारी बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए यह लक्ष्य हमें और आसानी से हासिल कर लेना चाहिए था।”
Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
