RCB vs MI Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-54 धमाकेदार रहा. जहां दो बड़ी टीमों की टक्कर देखने को मिली. जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खड़ी थी. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस मौजूद थी. रायपुर में ये मुकाबला आयोजित किया गया था. जहां RCB ने मुंबई इंडियंस को पराजित कर दिया. टॉस आरसीबी के नाम रहा था. कप्तान रजत पाटीदार के नाम रहा था. उन्होंने पहले फील्डिंग चुनी थी. पहले बैटिंग करते हुए MI 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 166 रन ही बना सकी. इस छोटे से लक्ष्य को बेंगलुरु की टीम ने आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
RCB vs MI Scorecard: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराया
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस मैच एक लो स्कोरिंग रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बैटिंग का न्योता दिया. मुंबई का टॉप ऑर्डर इस मैच में फ्लॉप रहा. रियान रिकल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पूरी तरह फ्लॉप रहे. इन्हें भुवनेश्वर कुमार ने शिकार बनाया. फिर नमन धीर और तिलक वर्मा ने अच्छी पारियां खेली. जिससे MI एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंच पाई. बेंगलुरु की गेंदबाजी इस मैच में बेहद कमाल की रही. भुवी ने 4 विकेट अपने नाम किए. 167 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.
ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी
आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. रियान रिकल्टन 2 रन बनाकर चलते बने. रोहित शर्मा ने 10 गेंदों पर 22 बनाए. सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. एक समय मुंबई इंडियंस अपने 3 विकेट केवल 28 पर गंवाकर संघर्ष करने पर मजबूर हो गई थी. इसके बाद नमन धीर ने 32 बॉल पर 47 और तिलक वर्मा ने 42 बॉल पर 57 रन बनाए. जिससे मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 166 के स्कोर तक पहुंच सकी. हार्दिक पांड्या इस मैच में भी उपलब्ध नहीं थे. उनकी जगह सूर्या के हाथों में एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई.
आरसीबी की बल्लेबाजी का ऐसा रहा लेखा जोखा
मुंबई इंडियंस से मिले 167 रनों के जवाब में चेज करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही. विराट कोहली एक बार फिर शून्य के स्कोर पर चलते बने. पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने चौथी ही गेंद पर उन्हें अंगद बावा के हाथों कैच करवाया. आरसीबी का स्कोर इस समय केवल 10 रन था. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी कुछ खास नहीं कर पाए. चाहर ने लेफ्ट हैंड बैटर को अपना दूसरा शिकार बनाया. पडिक्कल ने 12 रन बनाए. इसके बाद रजत पाटीदार भी 8 रन बनाकर चलते बने. क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों पर 73 रनों की एक जुझारू पारी खेली. जिसने आरसीबी को एक रोमांचक मुकाबले में जीत दिला दी.
Read More: CSK की कप्तानी पर Sanju Samson ने खुद तोड़ी चुप्पी ? Ruturaj Gaikwad की खोली पोल
