Hardik Pandya की कब तक होगी MI टीम में वापसी? देखें IPL 2026 की सबसे बड़ी अपडेट

By rishabhpandey

Published on:

Hardik Pandya Health Update

Hardik Pandya Health Update: हार्दिक पांड्या बीमार होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे. इसी वजह से दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को बतौर MI का कप्तान देखा गया था. हालांकि MI दिल्ली से हुए उस मैच को 6 विकेट से हार गई थी.

Hardik Pandya Health Update (Source: Social Media)

अब सवाल है कि टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या कब तक मैदान में वापसी कर पाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पूर्व टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि पांड्या की तबीयत खराब है और वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं. इसी वजह से वो मैच को खेलने के लिए नहीं आ पाएंगे और वो कब तक फिट होंगे इसपर भी सूर्या ने कुछ नहीं कहा था.

Hardik Pandya Health Update: कब तक वापसी कर पाएंगे हार्दिक पांड्या?

Hardik Pandya Health Update (Source: Social Media)

हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या की तबीयत बहुत ज्यादा खराब नहीं है. दिल्ली के खिलाफ हार्दिक को इसलिए बाहर बैठाया गया था, क्योंकि टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती चरण में है और MI की टीम अपने कप्तान और स्टार ऑलराउंडर को लेकर कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहती थी. उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक, राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच में खेलेंगे, जो 7 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला जाना है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली में मैच खेलने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम तुरंत ही अपने अगले वेन्यू के लिए रवाना हो गई थी.

Hardik Pandya Health Update: MI का अगला मैच

Hardik Pandya Health Update (Source: Social Media)

मुंबई इंडियंस ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिनमें उसे एक जीत और एक हार मिली है. मुंबई ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रनों का टारगेट चेज कर डाला था. मगर दूसरे मैच में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट की हार का शिकार बनना पड़ा. ऐसे में पॉइंट्स टेबल पर भी मुंबई को काफी नुकसान देखने को मिला है और वो चौथे नंबर से अभी भी 2 अंकों के साथ सीधा छठे नंबर पर आ गई है.

मुंबई को अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलना है. रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और अब तक दोनों मैच जीत चुकी है. वहीं राजस्थान अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को हरा चुकी है. मुंबई बनाम राजस्थान मैच 7 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला जाएगा. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई अपना तीसरा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर बढ़त बनाएगी या फिर रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम लगातार तीसरा मैच जीतकर हैट्रिक लगाएगी.

Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?

Exit mobile version