गुजरात टाइटंस ने कुचल डाली CSK की उम्मीदें, 89 रनों से दी करारी शिकस्त

By raj kiran

Published on:

GT vs CSK Scorecard

GT vs CSK Scorecard: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला धमाकेदार रहा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने इस बड़े मुकाबले की मेजबानी की. इस मैच को मेजबान गुजरात ने जीत लिया. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने सीएसके को 89 रनों के बड़े अंतर से धूल चटा दी. टॉस जीता था चेन्नई ने और पहले फील्डिंग चुनी. पहले खेलकर GT ने 229 रन बनाए थे. चेन्नई महज 140 के स्कोर पर ढेर हो गई.

GT vs CSK Scorecard: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी पटखनी

GT vs CSK Scorecard

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच एकतरफा रहा. जिसे गुजरात की टीम ने पूरे दबदबे के साथ अपने नाम कर लिया. GT ने तीनों डिपार्टमेंट में चेन्नई की टीम को पछाड़ दिया. सीएसके के पास गुजरात टाइटंस की चुनौती का कोई जवाब नहीं था. गेंदबाजी में भी वो बेअसर दिखी. इसके बाद बल्लेबाजों ने निराश किया. जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. सीएसके अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई. 14वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई. गुजरात की टीम ने प्लेऑफ से पहले एक बड़ी जीत हासिल की. 2 प्वॉइंट्स के साथ उन्होंने टॉप-2 के लिए भी अपना दावा लगभग पक्का कर लिया है.

ऐसी रही थी गुजरात टाइटंस की बैटिंग

GT vs CSK Scorecard

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत दमदार रही. ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में ही 125 रन जोड़ दिए. गिल ने 37 बॉल का सामना करके 64 रन ठोके. जिसमें 7 चौके व 3 छक्के शामिल रहे. सुदर्शन ने 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली. और ऑरेंज कैप पर भी फिर से कब्जा कर लिया. उनकी ये पारी महज 53 गेंदों पर आई. जॉश बटलर ने भी 27 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 57 रन ठोके. इन पारियों के दम पर GT ने सीएसके के जीत के लिए 230 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया. चेन्नई की बॉलिंग पर नजर डालें तो मुकेश चौधरी ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी रही शर्मनाक

GT vs CSK Scorecard

230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा. संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. वो अपना खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ 16 और उर्विल पटेल जीरो पर चलते बने. ये तीनों मोहम्मद सिराज के शिकार बने. शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली. ये पारी 17 गेंदों पर आई थी. उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला. आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवर में 140 रन बनाकर सिमट गई.

 

Read More: BCCI ने अचानक से बदला India A टीम का स्क्वाड, जानें ट्राई सीरीज के लिए किसको मिला मौका?

Exit mobile version