Hardik Pandya की एक गलती के कारण उनपर लगा बड़ा जुर्माना, जानें BCCI ने दी किस बात की सज़ा?

By rishabhpandey

Published on:

Hardik Pandya Fined For His Behaviour

Hardik Pandya Fined For His Behaviour: Hardik Pandya पर IPL कोड ऑफ कन्डक्ट का उल्लंघन करने के चलते बड़ी कार्रवाई हुई है। मुंबई इंडियंस के कप्तान पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह मामला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान का है, जब हार्दिक मैदान पर अपनी टीम की खराब फील्डिंग से नाराज नजर आए।

BCCI Action On Hardik Pandya: क्यों लगा हार्दिक पांड्या पर जुर्माना?

Hardik Pandya Fined For His Behaviour (Source: Social Media)

BCCI द्वारा जारी बयान के अनुसार हार्दिक पांड्या IPL के कोड ऑफ कन्डक्ट के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिए हैं। यह नियम मैदान पर क्रिकेट इक्विपमेंट्स, ड्रेस या अन्य सामान के अनुचित इस्तेमाल से जुड़ा है। मैच के दौरान हार्दिक ने गुस्से में विकेट की बेल्स को जोर से गिरा दिया था, जिसके बाद उन पर यह कार्रवाई की गई।

Hardik Pandya News: फील्डिंग से नाराज हुए थे हार्दिक

Hardik Pandya Fined For His Behaviour (Source: Social Media)

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 10वें ओवर में मुंबई इंडियंस की खराब फील्डिंग ने कप्तान हार्दिक को बेहद निराश कर दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर Rovman Powell ने हवा में शॉट खेला, जिसे आसानी से कैच किया जा सकता था। हालांकि Deepak Chahar और Robin Minz के बीच तालमेल की कमी के कारण कैच छूट गया।

इसके बाद अगली दो गेंदों पर Manish Pandey ने लगातार चौके जड़ दिए। ऐसे में लगातार खराब प्रदर्शन को देखकर हार्दिक अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाए और रन-अप पर लौटते समय बेल्स पर हाथ मार दिया। इसके बाद हार्दिक ने एक्सेप्ट किया कि उनसे गलती हुई थी और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को उन्होंने स्वीकार कर लिया। बता दें कि चोट के कारण वह पिछले कुछ मुकाबलों में टीम से बाहर थे। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

Mumbai Indians Performance: बल्लेबाजी में फिर फ्लॉप रही मुंबई इंडियंस

Hardik Pandya Fined For His Behaviour (Source: Social Media)

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर एक बार फिर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। Ryan Rickelton सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि Rohit Sharma ने 15 रन बनाए। Naman Dhir बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और Suryakumar Yadav भी 15 रन ही बना सके। फिर Tilak Varma ने 20 रन और हार्दिक पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया। वहीं आखिर में Corbin Bosch ने 18 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को 147 रन तक पहुंचाया।

Hardik Pandya Fined For His Behaviour: कोलकाता ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

Hardik Pandya Fined For His Behaviour (Source: Social Media)

ऐसे में 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंदों में 45 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, इस सीजन में यह उनका पहला मैच था। वहीं रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 गेंद बाकी रहते 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Read More: Heinrich Klaasen और Sanju Samson के बीच मैदान में हुआ था विवाद, अब ग्राउंड के बाहर क्यों हुई दोनों को लेकर चर्चा?

Exit mobile version