GT Playing 11: IPL 2026 अब शुरू होने ही वाला है, इस साल के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च 2026 से होने वाली है. ऐसे में इस लीग में शामिल होने वाली गुजरात टाइटन्स की टीम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं. नई टीम होने की शुरुआती चुनौतियों से उबरने के बाद भी उन्हें अभी लगातार खिताब के दावेदार के रूप में खुद को साबित करना बाकी है.
इस टीम ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी. हालांकि आईपीएल 2025 के लीग मैचेज़ के बाद टॉप 4 में जगह बनाने के बाद, गुजरात को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था और इस साल उनकी निगाहें पूरी तरह से अपने दूसरे इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब पर टिकी होंगी.
GT Playing 11: GT ने रिटेन किए प्लेयर्स
शुभमन गिल आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं. वहीं गुजरात ऐसी टीम नहीं है जो अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही हो या ऑक्शन में सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी कमियों को पूरा करने की कोशिश कर रही हो. उन्होंने ऑक्शन से पहले भी 20 क्रिकेटरों को रिटेन किया है, जिससे केवल पांच स्लॉट बचे, जिनका इस्तेमाल उन्होंने जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा और पृथ्वीराज यारा को टीम में शामिल करने के लिए किया.
GT Playing 11 : क्या हो सकती है GT की प्लेइंग 11?
ऐसा सेल्फ कॉन्फिडेंस होना लाजमी भी है, क्योंकि जिस टीम में शुभमन गिल कप्तान हो, आशीष नेहरा कोच हों वो टीम आखिर खुद पर भरोसा कैसे ना करे. अगर इस टीम के प्लेइंग 11 की बात करें तो ये आईपीएल 2026 के लिए सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन दिखाई दे रही है. जिसमें ओपनिंग शुबमन गिल (कप्तान) और साई सुदर्शन कर सकते हैं. इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर जोस बटलर (विकेटकीपर) और ग्लैन फिलिप्स हो सकते है. फिर मीडिया ऑर्डर संभालने की जिम्मेदारी वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान और राहुल तेवतिया की होगी. वहीं लोवर ऑर्डर में राशिद खान, साई किशोर, कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर में प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं.
इसके अलावा अगर आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटन्स के शेड्यूल की बात करें तो पूरा शेड्यूल अभी जारी होना बाकी है, लेकिन गुजरात टाइटन्स को ग्रुप स्टेज में 14 लीग मैच खेलने हैं. जिसमें उन्हें हर टीम का कम से कम एक बार सामना करना होगा.
Read More: Rajasthan Royals के नए ओनर्स ने टीम को करोड़ों में खरीदा, जानें कितने की हुई Valuation?
