Kolkata knight Riders से कोलकाता में भिड़ेगी Sunrisers Hyderabad, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between KKR And SRH

Game Plan Between KKR And SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 टूर्नामेंट में पहली बार कल आमने-सामने होंगे. कोलकाता को अपने पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में इस मैच को कोलकाता और भी ज्यादा सीरियस होकर खेलने वाली है. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद को भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट से निराशा हाथ लगी थी, इस वजह से वो भी अपनी एड़ी चोटी का जोर लागते हुए दिखाई देने वाली है.

कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है वही सनराइजर्स हैदराबाद नावें नंबर पर है. इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने की रहेगी. तो चलिए आज हम आपको मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, प्लेयर्स की हालिया फॉर्म और अहम खिलाड़ियो के बारे में बताते हैं.

Game Plan Between KKR And SRH: पिच रिपोर्ट (KKR vs SRH Pitch Report- ईडन गार्डन्स कोलकाता)

Game Plan Between KKR And SRH (Source: Social Media)

KKR vs SRH IPL 2026 ईडन गार्डन्स कोलकाता में खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक 102 IPL मैच खेले गए हैं, जिसमें औसत स्कोर 168 रन रहा है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 56% मुकाबले जीते हैं, इस वेन्यू पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है.

Game Plan Between KKR And SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI:

Game Plan Between KKR And SRH (Source: Social Media)

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Game Plan Between KKR And SRH: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-XI:

Game Plan Between KKR And SRH (Source: Social Media)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, डेविड पेन

Game Plan Between KKR And SRH: KKR vs SRH Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

Game Plan Between KKR And SRH (Source: Social Media)

इशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से शानदार फार्म में चल रहे हैं, बेंगलुरु के खिलाफ इन्होंने 38 गेंद में 80 रन बनाए हैं और उनकी करंट फॉर्म को देखर ये लगता है कि वो इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं. वहीं फिन एलन कोलकाता टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं. इन्होंने मुंबई के खिलाफ 17 गेंदों में 37 रन बनाए हैं और वो इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं.

Game Plan Between KKR And SRH: KKR vs SRH Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

Game Plan Between KKR And SRH (Source: Social Media)

डेविड पेन बेंगलुरु के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है, इन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए हैं. इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती मुंबई के खिलाफ महंगे साबित हुए हैं. हालांकि यह कोलकाता के सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं और ईडन गार्डन की पिच पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

Game Plan Between KKR And SRH: KKR vs SRH Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

पर ये कहना गलत नहीं होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा जरूर मिलेगा. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है, इसके अलावा डेविड पेन, जयदेव उनादकट ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की है जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में आगे नजर आ रही है.

Read More: IPL 2026 शुरू होते ही ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत, होटल रूम में मिली लाश को देख मचा हड़कंप

Exit mobile version