Game Plan Between CSK And DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला चैन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार, 11 अप्रैल को एमए चिदंबरम, चैन्नई में देखने को मिलेगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें चैन्नई के पास अपना खाता खोलने का शानदार मौका होगा.
दिन – शनिवार, 11 अप्रैल 2026
समय – 03:30 PM IST
वेन्यू – PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर
Game Plan Between CSK And DC: कैसी है पिच रिपोर्ट?
आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है. इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं. जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर भी यहां लगभग 170 रन का रहता है.
अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से चैन्नई सुपर किंग्स ने 14 और दिल्ली कैपिटल्स ने 08 मुकाबले जीते हैं.
Game Plan Between CSK And DC: कौन हो सकते हैं स्टार प्लेयर्स?
चैन्नई की टीम से सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस और संजू सैमसन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो इसमें डेविड मिलर, पथुम निसांका और केएल राहुल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. हालांकि पिच के हिसाब से इन दोनों ही टीमों के पास अच्छा मौका है 2 प्वाइंट्स हासिल करने का.
Game Plan Between CSK And DC: क्या होगी प्लेइंग 11?
अगर प्लेइंग 11 की बात करें तो चैन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रशांत वीर हो सकते हैं.
वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन इस मैच को खेल सकते हैं. इसी के साथ दिल्ली की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुकेश कुमार मैदान में उतर सकते हैं.
आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में अगर जीतने के चांसेज़ की बात करें तो इसमें दिल्ली की टीम आगे दिखाई दे रही है.
Read More: LSG की अचानक खुली किस्मत, KKR को पछाड़कर प्वाइंट्स टेबल में मारी छलांग
