Mitchell Starc के बाहर होते ही लड़खड़ा गई दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11, क्या ये बचे हुए प्लेयर्स लगाएंगे टीम की नईया पार

By rishabhpandey

Published on:

DC Playing 11

DC Playing 11: जल्द ही आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. क्योंकि स्टार्क वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से दिल्ली के लिए शुरू के मैचों में उपलब्ध नहीं हैं. इसी वजह से ये दिल्ली की टीम के लिए एक बड़ा झटका भी माना जा रहा है क्योंकि वो टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं. अब स्टार्क के नहीं होने के बाद आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली की प्लेइंग 11 कैसी होगी, चलिए इसपर एक नजर डाल लेते हैं.

DC Playing 11: राहुल-नीतिश कर सकते हैं ओपन

DC Playing 11 (Source: Social Media)

दिल्ली कैपिटल्स के पास ओपनर के रूप में इस बार कई विकल्प हैं. टीम के पास केएल राहुल, पथुम निसांका और नितीश राणा हैं, लेकिन इनमें से कौन ओपन करेगा ये देखना दिलचस्प होगा. वैसे नीतिश के टीम में आने के बाद इस बात की उम्मीद है कि वो केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन नीतिश की फिटनेस को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं चल रही है, हालांकि उन्होंने उसपर भी काम किया है और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जता रहे हैं. पर अगर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो उस स्थिति में अभिषेक पोरेल को आजमाया जा सकता है.

DC Playing 11 (Source: Social Media)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर पथुम निसांका होंगे जिन्होंने पिछले सीजन में यानी आईपीएल 2025 में शानदार बैटिंग की थी. वहीं चौथे नंबर पर बैटिंग क्रम में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स हो सकते हैं जबकि 5वें नंबर डेविड मिलर की धमाकेदार बैटिंग देखने को मिल सकती है. फिर कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी क्रम में छठे नंबर पर उतर सकते हैं। इसके बाद आशुतोष शर्मा को सांतवें नंबर पर मौका दिया जा सकता है.

स्टार्क कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे ऐसे में दिल्ली की टीम तेज गेंदबाजी में लुंगी एनगीडी पर भरोसा कर सकती है और इन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. टीम में फिनिशर की भूमिका में विपराज निगम नजर आ सकते हैं जबकि स्पिनर के रूप में टीम के पास कुलदीप यादव और मीडियम पेस के साथ आकिब डार हो सकते हैं.

DC Playing 11: IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

DC Playing 11 (Source: Social Media)

केएल राहुल, नितिश राणा, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब डार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी.

इम्पैक्ट प्लेयर – मुकेश कुमार

Read More: IPL 2026 से पहले UP सरकार ने रिंकू सिंह को दिया बड़ा तोहफा, इस पद पर क्रिकेटर जमाएंगे अपना रोला

Exit mobile version