Jadeja के बाहर होते ही Sanju Samson की हुई एंट्री, CSK की प्लेइंग 11 में ये प्लेयर्स संभालेंगे टीम की कमान

By rishabhpandey

Published on:

CSK Playing 11

CSK Playing 11: पांच बार IPL का खिताब जीतने वाली चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस साल कई बड़े बदलावों के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि पिछले सीजन वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही थी. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ वापसी करने की पूरी प्लेनिंग कर रहे होंगे, जो कि पिछले सीजन में कोहनी की चोट के कारण बीच सीजन से ही बाहर हो गए थे. वहीं सबके दिलों की धड़कन यानि एमएस धोनी भी पूरा सीजन खेलते दिखाई देने वाले हैं.

CSK Playing 11 (Source: Social Media)

लेकिन अब ट्विस्ट ये देखने को मिलेगा कि इस बार संजू सैमसन भी पीली जर्सी में दिखेंगे, जो राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं. बहुत लंबे अरसे के बाद चेन्नई की टीम रवींद्र जडेजा के बिना दिखेगी. आयुष म्हात्रे से लेकर शिवम दुबे और उर्विल पटेल से लेकर अंशुल कंबोज तक काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा हैं. अब सवाल है कि आखिर चेन्नई सुपर किंग्स कैसा प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन तैयार करेगी.

CSK Playing 11: सैमसन को क्या रोल मिलेगा?

CSK Playing 11 (Source: Social Media)

सबसे बड़ा सवाल है कि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में क्या रोल मिलेगा. अब तक वैसे तो टीम मैनेजमेंट ने कुछ अनाउंस नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में संजू की परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलेगी और उनके जोड़ीदार 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे हो सकते हैं, जिन्होंने पिछले सीजन 7 मैचों में 240 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खुद एक स्थान नीचे तीसरे नंबर पर आ सकते हैं, जो अब तक ज्यादातार मौकों पर ओपनिंग करते रहे हैं.

CSK Playing 11 (Source: Social Media)

मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे 2 तूफानी फिनिशर चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग को मजबूती दे रहे होंगे, क्योंकि दोनों ही लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रशांत वीर को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की पूरी संभावना है, उन दोनों पर ही CSK ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. वहीं एमएस धोनी पिछले 2 सीजन से निचले क्रम पर ही बैटिंग कर रहे हैं.

जहां तक गेंदबाजी लाइन अप की बात है, उसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पास नाथन एलिस, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, राहुल चाहर, खलील अहमद, मुकेश चौधरी जैसे कई प्रतिभा से भरपूर खिलाड़ी मौजूद हैं.

CSK Playing 11: ये हो सकती है CSK की प्लेइंग 11

CSK Playing 11 (Source: Social Media)

ऐसे में अगर CSK की प्लेइंग 11 पर बात की जाए तो उसमें सबसे पहले संजू सैमसन फिर आयुष म्हात्रे दूसरे नंबर पर, इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) और डेवाल्ड ब्रेविस, फिर पांचवें और छठे नंबर पर शिवम दुबे और कार्तिक शर्मा, इसके बाद सातवें और आंठवें नंबर पर एमएस धोनी (विकेटकीपर) और प्रशांत वीर, फिर नौवें, दसवें और ग्यारहवें नंबर पर नाथन एलिस, खलील अहमद और नूर अहमद हो सकते हैं. वहीं इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर जेमी ओवर्टन को खिलाया जा सकता है.

Read More: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव

Exit mobile version