Sourav Ganguly को याद आया अपना ऐतिहासिक निर्णय, एक फैसले पर मचा था पूरे देश में बवाल

By Team Desk

Published on:

Sourav Ganguly Captain Change Decision : जब से भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है तभी से चारों तरफ सिर्फ एक नाम गूंज रहा है “रोहित शर्मा”। चाहे भारत हो, चाहे पाकिस्तान या फिर दुनिया का वो कोई भी देश जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को देखा था उन सभी के लिए रोहित शर्मा अब सिर्फ नाम नहीं बल्कि एक इमोशन बन चुके हैं। चाहे अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर आई-शो स्पीड हों या फिर कोई भी, रोहित की कप्तानी का लोहा हर किसी ने माना है।

HIGHLIGHTS

  • भारत ने 29 जून को रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता टी20 विश्व कप 2024
  • गांगुली को याद आया रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का फैसला 
  • 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद लिया था कप्तान बदलने का बड़ा निर्णय

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रोहित आज जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें देखने के लिए जमघट लगा देते हैं। वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा हाल ही में विंबलडन देखने के लिए लंदन पहुंचे थे जहां फैंस ने उनका खुलकर स्वागत किया और उन्हें खूब चीयर किया। वहीं इस समय रोहित शर्मा USA में देखे गए हैं। लेकिन भारत में इस समय एक नई खबर चल रही है कि लोग उस इंसान को भूल जिन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी थी, शायद आप समझ ही गए होंगे कि हम Sourav Ganguly की बात कर रहे हैं जिन्होंने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप दी थी। जिसका उस समय बहुत बवाल हुआ था। लोगों का मानना था कि विराट कोहली को कप्तानी से हटाने का फैसला गलत है जिसके लिए मेरी काफी आलोचना भी हुई थी। आपको बता दें कि जब भारत 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था। उस समय सौरव गांगुली बीसीसीआई प्रमुख थे और उन्होंने विराट कोहली से कप्तानी छीन कर रोहित को कप्तान बनाया था। रोहित शर्मा कप्तानी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन Sourav Ganguly ही वो इंसान थे जिन्होंने रोहित को कप्तानी के लिए मनाया था। अब जब से भारत ने वर्ल्ड कप जीता है तभी से फैंस ने गांगुली की आलोचना करना भी बंद कर दिया है। Sourav Ganguly ने आगे कहा कि अब हर कोई भूल चुका है कि मैंने ही रोहित को बनाया था।
अगर सौरव गांगुली की बात करें तो गांगुली इस समय आईपीएल टीम दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के मेंटर है। रिकी पोंटिंग के टीम से अलग होने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि Sourav Ganguly अब इस टीम के हेड कोच की भूमिका में भी नज़र आ सकते हैं।
वहीं भारतीय टीम इस समय ज़िम्बाब्वे से 4-1 से सीरीज जीत चुकी है और अब श्रीलंका दौरे के लिए भी जल्द ही टीम का चयन हो जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा विराट कोहली इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। अब देखना काफी रोचक होगा कि क्या श्रीलंका के खिलाफ क्या वाकई में रोहित और विराट नहीं खेलेंगे या फिर अभी तक की साड़ी ख़बरें सिर्फ अफवाह थी। अब आप हमे बताइए कि क्या रोहित और विराट को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना चाहिए या फिर नहीं।

Exit mobile version