T20 World Cup 2026: Ind-Pak मुकाबले से पीछे हटने पर Sourav Ganguly ने जताई हैरानी

By Anjali Maikhuri

Published on:

Sourav Ganguly on Ind-Pak Match

Sourav Ganguly on Ind-Pak Match: ICC Men’s T20 World Cup 2026 से पहले इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला ये मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब पाकिस्तान के खेलने से इनकार करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

पाकिस्तान के फैसले पर सौरव गांगुली की हैरानी

 

Sourav Ganguly on Ind-Pak Match

भारत के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष Sourav Ganguly ने इस फैसले पर खुलकर अपनी बात रखी है। रविवार को मीडिया से बातचीत में गांगुली ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के इस कदम पर सच में हैरानी हुई है। उनके मुताबिक, वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में किसी भी टीम का मैच से पीछे हटना समझ से बाहर है।

Sourav Ganguly on Ind-Pak Match

IND vs PAK

Sourav Gangulyने साफ कहा कि ये मुकाबला भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका में खेला जाना है। ऐसे में सिक्योरिटी या वेन्यू को लेकर सवाल उठाना ठीक नहीं लगता। उन्होंने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप में हर एक मैच और हर एक पॉइंट बहुत अहम होता है। अगर कोई टीम जानबूझकर ऐसा मैच नहीं खेलती, तो वो खुद ही अपने नुकसान का रास्ता चुन रही है।

पाकिस्तान ने ये फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया है, जिसने भारत आने से मना कर दिया था। लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए, खासकर तब जब टूर्नामेंट न्यूट्रल जगह पर हो रहा हो।

टीम इंडिया का साफ संदेश: हम खेलने को तैयार हैं

Suryakumar Yadav

जहां पाकिस्तान का रुख सवालों में है, वहीं टीम इंडिया का स्टैंड बिल्कुल साफ है। भारतीय T20 कप्तान Suryakumar Yadav पहले ही साफ कर चुके हैं कि भारत मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कोलंबो में हुई कैप्टन्स मीटिंग के दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि टीम इंडिया का माइंडसेट क्लियर है। खिलाड़ियों की फ्लाइट बुक है, प्लानिंग पूरी हो चुकी है और टीम को बताया गया है कि 15 फरवरी को मैच खेलना है। बाकी फैसला पाकिस्तान को खुद करना है।

सूर्यकुमार ने ये भी याद दिलाया कि भारत और पाकिस्तान पहले भी न्यूट्रल वेन्यू पर एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। एशिया कप 2025 इसका ताजा उदाहरण है। ऐसे में अचानक मैच से पीछे हटना किसी को भी समझ नहीं आ रहा।

ICC Men’s T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच USA के खिलाफ खेलेगा और फिर ग्रुप A में नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान से मुकाबला करेगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और हर मैच उसके लिए बेहद अहम है।

फिलहाल सभी की नजर ICC पर टिकी है कि इस पूरे मामले पर आगे क्या फैसला आता है। लेकिन एक बात साफ है टीम इंडिया खेलने को तैयार है, और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज मानते हैं कि वर्ल्ड कप में मैदान से बाहर रहने का कोई तुक नहीं बनता।

Also Read: ‘उसने बहुत कुछ झेला है’ स्टार खिलाड़ी ने स्मृति मंधाना को समर्पित की RCB की ऐतिहासिक जीत

Exit mobile version