RTI के अंडर नहीं आती BCCI, इंडियन क्रिकेट बोर्ड के लिए CIC ने सुनाया 1 बड़ा फैसला

By rishabhpandey

Published on:

CIC On BCCI

CIC On BCCI: इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस बार खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर नहीं, बल्कि उसके खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) के कारण सुर्खियों में है। केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने ये साफ कर दिया है कि BCCI न तो सरकारी संस्था है और न ही उसे सरकार से किसी तरह की आर्थिक सहायता मिलती है। इसी आधार पर आयोग ने कहा है कि बोर्ड सूचना का अधिकार (RTI) कानून के दायरे में नहीं आता।

Information Comissioner Statement: सूचना आयुक्त पी.आर. रमेश ने सुनाया फैसला

CIC On BCCI
CIC On BCCI (Source: Social Media)

यह फैसला सूचना आयुक्त पी.आर. रमेश ने मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सुनाया। दरअसल, सितंबर 2025 में हाईकोर्ट ने इस मामले को दोबारा CIC के पास भेजा था। इससे पहले अक्टूबर 2018 में तत्कालीन सूचना आयुक्त एम. श्रीधर आचार्यलु ने BCCI को ‘सार्वजनिक प्राधिकरण’ मानते हुए RTI के तहत लाने का आदेश दिया था, जिसे बोर्ड ने अदालत में चुनौती दी थी।

ये पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 में बदलाव करते हुए BCCI जैसे खेल संगठनों को RTI से बाहर रखने का फैसला किया है। नए प्रावधानों के मुताबिक, केवल वही खेल संस्थाएं RTI के दायरे में आएंगी जिन्हें सरकार से वित्तीय सहायता मिल रही होगी।

Decision On BCCI: BCCI पर आदेश में पी.आर रमेश ने क्या कहा?

CIC On BCCI
CIC On BCCI (Source: Social Media)

अपने आदेश में पी.आर. रमेश ने कहा कि BCCI एक इंडिपेंडेंट पर्सनल संस्था है, जो अपने नियमों और व्यवस्थाओं के अनुसार काम करती है। इसके प्रशासन और संचालन में सरकार का कोई प्रत्यक्ष या व्यापक हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल सरकारी निगरानी या नियमन के आधार पर किसी पर्सनल संस्था को सार्वजनिक प्राधिकरण नहीं माना जा सकता।

BCCI News: BCCI है इंडिपेंडेंट संस्था

CIC On BCCI
CIC On BCCI (Source: Social Media)

आयोग ने यह भी साफ किया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली टैक्स छूट या बाकी रियायतों को ‘महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता’ नहीं कहा जा सकता, जब तक संस्था पूरी तरह उन पर निर्भर न हो। रमेश के अनुसार, BCCI अपनी कमाई मीडिया अधिकारों, प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) और टिकट बिक्री जैसे व्यावसायिक स्रोतों से करता है और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर है।

CIC On BCCI: BCCI का कब हुआ था रजिस्ट्रेशन?

CIC On BCCI
CIC On BCCI (Source: Social Media)

आदेश में यह भी बताया गया कि BCCI तमिलनाडु सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1975 के तहत पंजीकृत एक पर्सनल संस्था है। यह किसी विशेष कानून के तहत गठित निकाय नहीं है, इसलिए इसे सरकारी नियंत्रण, स्वामित्व या वित्तीय सहायता प्राप्त संस्था नहीं माना जा सकता।

Read More: RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal के साथ क्यों बनाई थी दूरी?, सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान