Changes In India A: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद इंडिया ए टीम को श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले ही इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब टीम में एक अहम बदलाव किया गया है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हर्ष दुबे की जगह ली है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीनियर भारतीय टीम में चुना गया है। इसी वजह से हर्ष इस ट्राई सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
Srilanka Tri-Series: हर्ष दुबे को मिला सीनियर टीम में मौका
🚨 News🚨
Anukul Roy added to India A squad for the upcoming tri-series in Sri Lanka.
He replaces Harsh Dubey, who has received his maiden call-up to #TeamIndia‘s Test and ODI squads.
More Details 🔽https://t.co/NJ7a2YRcRs
— BCCI (@BCCI) May 21, 2026
हर्ष दुबे आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए उनका चयन किया गया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हर्ष ने 27 मैचों में 133 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा को भी साबित किया है।
New Player In India A: अनुकूल रॉय की इंडिया ए में एंट्री
हर्ष दुबे के सीनियर टीम में जाने के बाद बीसीसीआई ने अनुकूल रॉय को इंडिया ए टीम में शामिल किया है। अनुकूल पिछले कुछ समय से केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में झारखंड की ओर से भी उन्होंने लगातार प्रभावशाली खेल दिखाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 141 विकेट दर्ज हैं, जबकि बल्ले से भी वे 1834 रन बना चुके हैं। वहीं दाम्बुला में होने वाली यह ट्राई सीरीज 9 जून से शुरू होगी।
Changes In India A: ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।
