Axar Patel On Defeat: IPL 2026 में इस सीजन का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी हार पर सफाई देते हुए कई बातें बोली और कहा कि अगर उनकी टीम के ओपनर और नंबर तीन के बल्लेबाज थोड़ा समय क्रीज पर बिताते, तो मुकाबले की तस्वीर अलग हो सकती थी।
Delhi Capitals Performance: दिल्ली की कैसी रही परफॉर्मेंस?

आपको बता दें कि सोमवार को खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज 81 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया और 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। फिर मैच के बाद अक्षर पटेल ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि “अब भी मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या. इसलिए कहते हैं कि क्रिकेट में आपको हमेशा सतर्क रहना होता है. अगर ऐसा होता तो, वैसा होता तो लगा ही रहेगा, लेकिन हर दिन आपको अच्छा करना होगा. आप एक दिन भी ढिलाई नहीं बरत सकते.”
Axar Patel Statement: अक्षर पटेल ने क्या कहा?

गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए अक्षर ने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की तारीफ भी की। फिर आगे उन्होंने कहा कि “जो बीत गया, उसके बारे में सोचने से अच्छा होगा कि जो आने वाला है उसके बारे में सोचा जाए. आप नेगेटिव सोचें या पॉजिटिव, खेलना तो आपको पड़ेगा. आज का मैच हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन हमें पॉजिटिव रहना होगा और वही करना होगा जो अभी तक हम करते हुए आ रहे हैं.”
Axar Patel On Defeat: बेंगलुरू का साफ दिखा डॉमिनेशन

मैच को लेकर बात करें तो दिल्ली की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साहिल परख को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगले ओवर में जोश हेजलवुड ने लगातार दो गेंदों पर केएल राहुल और समीर रिजवी को पवेलियन भेज दिया। फिर ट्रिस्टन स्टब्स और खुद अक्षर पटेल भी जल्दी आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए नितीश राणा के आउट होने तक टीम का स्कोर सिर्फ 8 रन पर 4 विकेट हो चुका था।
जब टीम के 8 रन पर 6 विकेट गिर गए, तो ऐसा लगने लगा था कि कहीं आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड टूट न जाए। गौरतलब है कि सबसे कम रन का अनचाहा रिकॉर्ड अभी भी बेंगलुरु के नाम है, जब 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम मात्र 49 रन पर सिमट गई थी।
Read More: क्या Ashish Chanchlani की एक्स हैं Arshdeep Singh की गर्लफ्रैंड?, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश






