Arshdeep Singh ने फेका IPL इतहास का सबसे लंबा ओवर, जानें इससे पहले किसके नाम रहे चुके हैं ये रिकॉर्ड्स

By rishabhpandey

Published on:

Arshdeep Singh Longest Over

Arshdeep Singh Longest Over: आईपीएल 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. हालांकि इस मैच में चर्चाएं सिर्फ दो ही खिलाड़ियों की हो रही थी. पहले कूपर कोनोली, जिन्होंने विस्फोटक बैटिंग से अकेले दम पर पंजाब को जीत दिलाई और दूसरे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह. अब आप सोच रहे होंगे कि अर्शदीप ने मैच में खतरनाक बॉलिंग की होगी, जिससे वो सुर्खियों में हैं. तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

Arshdeep Singh Longest Over (Source: Social Media)

दरअसल, अर्शदीप सिंह ने गुजरात के खिलाफ 11 गेंद का ओवर फेंका था. उन्होंने वाइड और नो बॉल की झड़ी लगा दी थी. यह आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे लंबा ओवर है. हालांकि, अर्शदीप से पहले भी पांच गेंदबाज यह ‘अनचाहा’ कारनामा कर चुके हैं. लेकिन एक भारतीय प्लेयर से ऐसा करने की उम्मीद करना बेहद ही चिंताजनक है.

Arshdeep Singh Longest Over: अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में फेंकी कुल 11 बॉल

Arshdeep Singh Longest Over (Source: Social Media)

मंगलवार को अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस की पारी के 20वें ओवर में कुल 11 बॉल फेंकी थीं. गुजरात की टीम 19 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 150 रन बना चुकी थी. इसके बाद गेंद अर्शदीप को सौंपी गई, जिन्होंने 20वें ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंकी. फिर अगली दो लीगल डिलीवरी पर राहुल तेवतिया कोई रन नहीं बना सके. ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया. अर्शदीप ने इसके बाद एक नो-बॉल और दो वाइड फेंकी.

इसके बाद ओवर की चौथी लीगल डिलीवरी डॉट रही और पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने सिंगल चुराया, लेकिन अगली ही गेंद अर्शदीप ने फिर वाइड फेंक दी. अगली गेंद भी अंपायर ने वाइड दी, लेकिन डीआरएस में पता चला कि गेंद वाइड नहीं है. इस तरह अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में कुल 11 गेंद फेंकी.

Arshdeep Singh Longest Over: आईपीएल में इन गेंदबाजों ने फेंकी एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद

Arshdeep Singh Longest Over (Source: Social Media)

अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज (आईपीएल 2023), तुषार देशपांडे (आईपीएल 2023), शार्दुल ठाकुर (आईपीएल 2025), संदीप शर्मा (आईपीएल 2025) और हार्दिक पांड्या (आईपीएल 2025) भी एक ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं. इन सभी के नाम आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में अब शुमार हो चुका है.

Read More: IPL 2026 शुरू होते ही ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत, होटल रूम में मिली लाश को देख मचा हड़कंप

Exit mobile version