Ajit Agarkar’s Gift: इंडिया की मेन्स क्रिकेट टीम के मेन सेलैक्टर Ajit Agarkar को Board of Control for Cricket in India की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। खबरों के मुताबिक, उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अगरकर के सेलैक्टर बनने के बाद टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड उन्हें यह इनाम देना चाहता है।
Ajit Agarkar’s Contract: बढ़ाया जाएगा अजीत अगरकर का कॉन्ट्रेक्ट?
मौजूदा जानकारी के अनुसार, उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म होना है, लेकिन इसे एक साल के लिए आगे बढ़ाकर जून 2027 तक किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
Ajit Agarkar’s Achievement: अगरकर के कार्यकाल में मिली कई सफलताएं
अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर तीन आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। इसके अलावा, टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक भी पहुंची थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि अगरकर के नेतृत्व में टीम का बदलाव काफी आसान तरीके से हुआ है और उन्होंने बड़े फैसले लेने में कभी झिझक नहीं दिखाई। यही वजह है कि बोर्ड चाहता है कि वे अपनी भूमिका में बने रहें। बताया जा रहा है कि आईपीएल के दौरान बीसीसीआई अधिकारी उनसे मुलाकात करके मौजूदा हालात पर चर्चा भी करेंगे।
Ajit Agarkar’s Career: कैसा रहा अजीत अगरकर का करियर?
अजीत अगरकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 46 पारियों में 58 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/160 रहा। वनडे में उन्होंने 188 पारियों में 288 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका बेस्ट 6/42 रहा। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं।
बल्लेबाजी में भी उन्होंने योगदान दिया है। टेस्ट में उन्होंने 571 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है। वनडे में उनके नाम 1269 रन हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 15 रन बनाए हैं।
Read More: Ruturaj Gaikwad की ओर से कौन है CSK की हार का जिम्मेदार?, जीत सामने होते हुए भी SRH से हारी चैन्नई
