Ruturaj Gaikwad की ओर से कौन है CSK की हार का जिम्मेदार?, जीत सामने होते हुए भी SRH से हारी चैन्नई

By rishabhpandey

Published on:

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss: IPL 2026 का 27वां मैच जो कि सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था, उसमें हैदराबाद ने 10 रन से जीत दर्ज की और सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल कर के प्वाइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई। वहीं चेन्नई को चौथी हार का सामना करना पड़ा, मैच के दौरान एक समय ऐसा लगा कि चेन्नई आसानी से टारगेट हासिल कर लेगी। लेकिन आखिर में टीम जीत से चूक गई और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने भी माना कि उनकी टीम मैच के करीब पहुंचकर भी उसे खत्म नहीं कर सकी।

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss: रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss (Source: Social Media)

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में गायकवाड़ ने कहा कि, ‘टीम 195 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहती थी। उनके मुताबिक पावरप्ले में गेंदबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि अपोनेंट टीम 220-230 तक पहुंच सकती है, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर को काफी हद तक रोका। उन्होंने कहा कि इस तरह की पिच पर 200 से कम का लक्ष्य हमेशा चेज करने लायक होता है।’

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss (Source: Social Media)

उन्होंने आगे बताया कि, ’10 ओवर के बाद टीम को सिर्फ 80 रन चाहिए थे और उस समय प्लानिंग पॉर्टनरशिप बनाकर मैच को अपने पक्ष में करने की थी। लेकिन अगले दो ओवरों में केवल 4 रन बन सके, जिसने मैच का रुख बदल दिया। गायकवाड़ के अनुसार, उसी दौरान विपक्षी टीम ने दबाव बना लिया और अंत में जरूरी रन बनाना मुश्किल हो गया। उन्होंने अपोनेंट टीम की डेथ ओवर गेंदबाजी की भी तारीफ की।’

Ruturaj Gaikwad On Team Performance: टीम के प्रदर्शन पर क्या बोले?

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss (Source: Social Media)

रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ मैचों में गेंदबाजी इकाई के प्रदर्शन को सराहा और कहा कि, ‘लगातार तीन मैचों से गेंदबाज अच्छा काम कर रहे हैं और इस मैच में भी पावरप्ले के बाद टीम ने अच्छी वापसी की। उन्होंने खास तौर पर अभिषेक की बल्लेबाजी की तारीफ की, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में रन बनाए। टीम ने लय मिलने के बाद उसका अच्छा फायदा उठाया और कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया। उन्होंने जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद और अंशुल कंबोज के प्रदर्शन की भी सराहना की।’

Read More: क्या RCB बरकरार रखेगी अपना डॉमिनेशन या DC दिखाएगी अपना दम, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Exit mobile version