Pakistan Cricket में मची हलचल, मोहम्मद रिजवान की लगी क्लास

By rishabhpandey

Published on:

Ahmed Shehzad Slams Rizwan

Ahmed Shehzad Slams Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों बहुत ही बुरे हाल से गुजर रहा है. इस टीम का हाल अब ऐसा हो गया है कि इसे अब एसोसिएट दर्जे की टीम कहा जाने लगा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खराब प्रदर्शन के बाद पाक टीम वनडे सीरीज में बांग्लादेश के हाथों 1-2 से हार गई है. वहीं इस सीरीज के 3 मैचों में मोहम्मद रिजवान सिर्फ 58 रन बना पाए हैं. ऐसे में इस घटिया प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने रिजवान की क्लास लगाते हुए कहा है कि मुंह चलाना बंद करो और बल्ले से कुछ रन बनाओ.

Ahmed Shehzad Slams Rizwan (Source: Social Media)

अहमद शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद रिजवान की बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठाए और कहा कि रिजवान साहब, गेंद ठीक आपकी रेंज में आ रही है, लेकिन बहुत समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने खुद में कोई सुधार नहीं किया है. शहजाद ने कहा कि रिजवान का बल्ला लेग साइड पर ज्यादा चलता है, जबकि उन्हें दोनों साइड का ध्यान रखना चाहिए.

Ahmed Shehzad Slams Rizwan: मुंह चलाना बंद करो…

Ahmed Shehzad Slams Rizwan (Source: Social Media)

अहमद शहजाद ने कहा कि, “तुम मुंह ही चलाते रहते हो. तुम्हें मैदान में खेलने का पैसा मिल रहा है, मुंह चलाने के लिए हम यहां बैठे हैं. जो भी लोग तुम्हारा चयन कर रहे हैं, वो सीख नहीं ले रहे हैं. मैदान पर प्रदर्शन करके दिखाओ, मुंह मत चलाओ.” उन्होंने कहा कि रिजवान का गेम इतना बेकार हो गया है कि वो अब गेंद और बल्ले का कनेक्शन ही नहीं कर पा रहे हैं. रिजवान को खुद से पूछना चाहिए कि क्या उनकी तकनीक सही है?

Ahmed Shehzad Slams Rizwan (Source: Social Media)

रिजवान खराब बल्लेबाजी के चलते टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी नहीं चुने गए थे. हालांकि पाक टीम फिर भी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में जगह नहीं बना पाई थी. फॉर्म की बात करें तो रिजवान पिछली 18 वनडे पारियों में कोई शतकीय पारी नहीं खेल सके हैं. इन 18 पारियों में वो केवल चार बार 50 रनों का आंकड़ा पार कर सके हैं. लेकिन यहां सवाल ये खड़ा होता है कि अगले साल 2027 ODI वर्ल्ड कप आ रहा है, उसे नजर में रखते हुए रिजवान की फॉर्म पाकिस्तान टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है.

Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

Exit mobile version