Action Against Srilanka A Players: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई ट्राई ‘ए’ सीरीज के मुकाबले में हुए विवाद के बाद श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने दो खिलाड़ियों के खिलाफ डिसिप्लेनरी कार्रवाई की है। यह कदम एसएलसी द्वारा नियुक्त मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश की रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के युवा खिलाड़ी विशेन हालमबागे और एक्सपीरिएंस्ड विकेटकीपर निरोशन डिकवेला अलग-अलग घटनाओं में आचार संहिता का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए हैं।
Allegation Of Provokation On Vishen Halambage: हालमबागे पर उकसावे वाले व्यवहार का आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर ओवर में मिली जीत के बाद विशेन हालमबागे ने भारतीय खिलाड़ियों की ओर कथित रूप से उकसाने वाले कमेंट किए। फिर इसी दौरान उनकी भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ तीखी बहस हो गई। सिचुएशन इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों खिलाड़ियों के बीच टकराव की नौबत आ गई। आपको बता दें कि बहस के दौरान हालमबागे वैभव के बेहद करीब आ गए थे, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज को उन्हें पीछे हटाने के लिए धक्का देना पड़ा। हालांकि, इस मामले में खिलाड़ियों को क्या सजा दी गई है, इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Niroshan Dickwella Punishment: डिकवेला पर अत्यधिक अपील करने का आरोप
वहीं, श्रीलंका के सीनियर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर मैच के दौरान बार-बार और जरूरत से ज्यादा अपील करने के कारण कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मैदान पर बढ़ते विवाद को शांत करने की कोशिश भी की थी, लेकिन उनके खिलाफ अपील संबंधी व्यवहार को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई।
Indian Team: भारतीय खिलाड़ियों की भूमिका पर भी नजर
घटना के दौरान भारतीय खिलाड़ियों और अंपायरों के बीच भी लंबी चर्चा देखने को मिली थी। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा समेत टीम के कई खिलाड़ियों ने कम रोशनी की सिचुएशन में सुपर ओवर कराए जाने पर आपत्ति जताई थी और इस मुद्दे पर अंपायरों से बहस की थी। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा या बाकी भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ कोई ऑफिश्यल कार्रवाई की गई है या नहीं। या फिर उन्हें सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
Action Against Srilanka A Players: ऑफिशियल फैसले का इंतजार
फिलहाल दोनों श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन सजा क्या मिलेगी और कब तक मिलेगी इस को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। क्रिकेट फैंस और दोनों टीमों की निगाहें अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।
