Penalty Against India Team: सोमवार को खेले गए इंडिया ए और श्रीलंका ए के मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर विप्रज निगम चर्चा में रहे। क्योंकि मैच के दौरान नियमों के उल्लंघन के चलते उन्हें दो बार पेनल्टी का सामना करना पड़ा, जिसका सीधा असर टीम के स्कोर पर पड़ा।
Penalty Against India Team: पिच के नियम तोड़ने पर लगी पेनल्टी
श्रीलंका ए के खिलाफ इस मुकाबले में विप्रज निगम ने 49 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी बल्लेबाजी के दौरान उनके दो बार पिच के बीच वाले हिस्से में दौड़ने की गलती सामने आई। इसके चलते अंपायर ने दो बार 5-5 रन की पेनल्टी लगाई, जिससे भारतीय टीम के कुल स्कोर में 10 रन की कटौती कर दी गई। इससे पहले अनुकूल रॉय को भी पिच के बीच दौड़ने पर चेतावनी दी गई थी। हालांकि वह 33वें ओवर में आउट हो गए, लेकिन यह चेतावनी टीम के बाकी बल्लेबाजों पर भी लागू रही।
Punishment To Team India: कैसे मिली टीम को सजा?
विप्रज निगम 35वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और उसी दौरान उन्हें पहली बार पिच के बीच दौड़ते हुए पाया गया। इस पर अंपायर ने भारत पर 5 रन की पेनल्टी लगाई। इसके कुछ ओवर बाद एक बार फिर उन्होंने वही गलती दोहराई, जिसके कारण भारत को दोबारा 5 रन का नुकसान झेलना पड़ा। कुल मिलाकर भारत को इस गलती के चलते 10 रन का नुकसान हुआ, जो मैच के महत्वपूर्ण समय में टीम के लिए महंगा साबित हो सकता था।
Pitch Safety Rule: पिच सुरक्षा नियम क्या हैं?
क्रिकेट में पिच के बीच का हिस्सा बेहद सेंसिटीव माना जाता है, क्योंकि यही वह जगह होती है जहां गेंद ज्यादातार गिरती है। ऐसे में बल्लेबाजों या गेंदबाजों का इस जगह को नुकसान पहुंचाना या बार-बार उस पर दौड़ना पिच को खराब कर सकता है। इसी वजह से नियमों के तहत इस तरह की हरकत पर पेनल्टी का रूल बनाया गया है।
Team India Total Score: भारत ने बनाए 265 रन
इस मुकाबले में भारत ए की शुरुआत अच्छी रही। वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। वहीं टीम ने 143 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे ने पारी को संभालते हुए 104 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को 265 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
