Vaibhav Sooryavanshi की वजह से भिड़ गए अंपायर और अफगानिस्तान ए के प्लेयर्स, जानें क्या है पूरा मामला?

By rishabhpandey

Updated on:

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy: इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के अहम मुकाबले में रोमांच के साथ-साथ बड़ा विवाद भी देखने को मिला। भारतीय पारी की शुरुआत में ही एक कैच को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि अफगानिस्तान ए के खिलाड़ी मैदान पर ही अंपायरों से बहस करने लगे। यह पूरा मामला युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा था, जिन्हें थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। इस फैसले से अफगानिस्तान टीम खुश नजर नहीं आई और उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Ind A Vs Afg A Controversy: दूसरे ओवर में उठा विवाद

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy (Source: Google)

भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और पारी के दूसरे ही ओवर में यह घटना सामने आई। शम्स उर रहमान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में गई, जहां फील्डर फरीदून ने शानदार डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया। पहली नजर में यह कैच पूरी तरह साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन मैदान पर मौजूद अंपायरों ने आखरी फैसले के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली।

Third Umpire Decision: थर्ड अंपायर के फैसले ने बदला माहौल

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy (Source: Google)

रिप्ले में कई एंगल से जांच के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाया कि गेंद फील्डर के नियंत्रण में आने के बाद जमीन या घास के संपर्क में आ गई थी। इसी आधार पर कैच को वेलिड नहीं माना गया और वैभव सूर्यवंशी को नॉट आउट करार दिया गया। जैसे ही यह फैसला सामने आया, वैसे ही अफगानिस्तान ए के खिलाड़ी हैरान रह गए। उनका मानना था कि फरीदून ने गेंद पर पूरा नियंत्रण बना लिया था और कैच पूरी तरह सही था।

Argument On Field: मैदान पर तीखी बहस

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy (Source: Google)

ऐसे में फैसले के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने मैदान पर ही अंपायरों से असहमति जताई। कई खिलाड़ी सीधे अंपायरों के पास पहुंचे और फैसले पर सवाल उठाने लगे। कुछ देर तक मैदान पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि बाद में खेल को फिर से शुरू कर दिया गया।

Vaibhav Sooryavanshi Controversy: पहले भी विवादों में रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy (Source: Google)

यह पहली बार नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में किसी विवाद का हिस्सा बने हों। इससे पहले श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले के बाद भी उनका विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया था, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गया था। उस घटना की भी काफी चर्चा हुई थी और मैच रेफरी ने इस मामले की जांच भी की थी।

Vaibhav Sooryavanshi News: जीवनदान के बाद भारतीय टीम की उम्मीदें

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy (Source: Google)

हालांकि अफगानिस्तान ए के खिलाफ मिले इस जीवनदान ने वैभव सूर्यवंशी को बड़ी पारी खेलने का मौका दे दिया। लेकिन वैभव इस मौके का फायदा अच्छे से उठा नहीं पाए और 28 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए।

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy: अंपायरिंग पर फिर उठा सवाल

Vaibhav Sooryavanshi Catch Controversy (Source: Google)

इस फैसले के बाद एक बार फिर अंपायरिंग और थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आए—कुछ ने फैसले का समर्थन किया, जबकि कई लोगों का मानना था कि फरीदून का कैच सही था और बल्लेबाज को आउट दिया जाना चाहिए था।

Read More: Vipraj Nigam की एक लगती के कारण टीम इंडिया को हुआ 10 रन का नुकसान, जानें अपयार ने क्यों लगाई Penalty?

Exit mobile version