IND vs SA 1st Test Live Score:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जहां पहले दिन का खेल भारत के हक़ में रहा। प्रोटियाज कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। मगर उनका यह फैसला ज्यादा सही साबित नहीं हुआ। मेहमान टीम की पहली पारी महज 159 रन के स्कोर पर सिमट गई। 31 रन बनाने वाले एडेन मारक्रम टीम के टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा वियान मुल्डर और टोनी डी जॉर्जी ने 24 – 24 रन का योगदान दिया। वहीं, रायन रिकल्टन ने 23 रन बनाए। इनके अलावा कोई अन्य अफ्रीकी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार करने में भी कामयाब नहीं हो सका।
दूसरी तरफ भारत के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। ईडन गार्डन्स में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने फाइव विकेट हॉल झटका। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2 – 2 सफलता एवं अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। वहीं, भारत की पहली पारी की शुरुआत भी कुछ खास अच्छी नहीं हुई है। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए। मगर इसके बाद वाशिंगटन सुन्दर ने केएल राहुल का साथ दिया और दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज गेंदबाजों को पहले दिन कोई विकेट नहीं दिया। दिन खत्म होने तक भारत का स्कोर 37/1 है और केएल राहुल 59 गेंदों पर 13 रन और सुन्दर 38 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत फिलहाल साउथ अफ्रीका से 122 रन पीछे है।
IND vs SA 1st Test Live Score Update: ईडन गार्डन्स में पहले दिन का खेल खत्म
November 14, 2025 4:36 pm
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 37/1 है और केएल राहुल 59 गेंदों पर 13 रन एवं सुन्दर 38 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत अभी भी साउथ अफ्रीका से 122 रन पीछे है।
IND vs SA 1st Test Live Score Update: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज
November 14, 2025 4:24 pm
कपिल देव - 23 बार (227 पारी) जसप्रीत बुमराह - 16 बार (96 पारी) जहीर खान - 11 बार (165 पारी)
IND vs SA 1st Test Live Score Update: यशस्वी जायसवाल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है
November 14, 2025 4:11 pm
जायसवाल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन सेंचुरियन में -17,5 केपटाऊन में - 0,28 ईडन गार्डन्स में - 12*
IND vs SA 1st Test Live Score Update: जसप्रीत बुमराह ने भारत में अपना तीसरा फाइव विकेट हॉल लिया है
November 14, 2025 4:07 pm
- ऑस्ट्रेलिया में 4 फाइफर - इंग्लैंड में 4 फाइफर - साउथ अफ्रीका में 3 फाइफर - भारत में 3 फाइफर* - वेस्टइंडीज में 2 फाइफर
IND vs SA 1st Test Live Score Update: भारत की पारी के 10 ओवर खत्म
November 14, 2025 3:49 pm
भारत की पारी के 10 ओवर खत्म हो गए हैं और उनका स्कोर 28/1 है। फिलहाल वाशिंगटन सुन्दर 3 रन और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
IND vs SA 1st Test Live Score Update: संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं केएल राहुल
November 14, 2025 3:47 pm
साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 29 गेंदों पर 7 रन बनाए हैं।
IND vs SA 1st Test Live Score: भारत को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट
November 14, 2025 3:33 pm
साउथ अफ्रीका को पहली सफलता मिली है। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 18/1 हो गया है।
IND vs SA 1st Test Live Score Update: भारत की पारी शुरू, मार्को यानसेन ने मेडन फेंका पहला ओवर
November 14, 2025 3:07 pm
IND vs SA 1st Test Live Score: 159 के स्कोर पर ऑलआउट हुई साउथ अफ्रीका, जसप्रीत बुमराह ने झटके सबसे ज्यादा 5 विकेट
November 14, 2025 2:51 pm
IND vs SA 1st Test Live Score : दूसरा सेशन खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर 154/8
November 14, 2025 2:12 pm
मैच का दूसरा सेशन खत्म हो गया है। इस सत्र में भारतीय गेंदबाजों को 5 विकट मिले और उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पा रहे हैं। दूसरा सेशन खत्म होने तक प्रोटियाज टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन है।
IND vs SA 1st Test Live Score: प्रोटियाज टीम को लगा 8वां झटका, 3 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश आउट
November 14, 2025 2:11 pm
IND vs SA 1st Test Live Score: पहली पारी के 50 ओवर पूरे, SA का स्कोर 153/7
November 14, 2025 2:08 pm
IND vs SA 1st Test Live Score: साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा, मार्को यानसेन सस्ते में आउट
November 14, 2025 1:43 pm
मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया है। 45वें ओवर की पहली गेंद पर काइल वेरिन को आउट करने के बाद चौथी गेंद पर उन्होंने मार्को यानसेन का शिकार किया। वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अब साउथ अफ्रीका का स्कोर 146/7 हो गया है।
IND vs SA 1st Test Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा छठा चटका, काइल वेरिन आउट
November 14, 2025 1:35 pm
मोहम्मद सिराज ने भारत को छठी सफलता दिलाई है। काइल वेरिन 36 बॉल में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब साउथ अफ्रीका का स्कोर 146/6 है।
IND vs SA 1st Test Live Score: पहली पारी के 40 ओवर पूरे, SA का स्कोर 136/5
November 14, 2025 1:20 pm
40 ओवर पूरे ओवर होने के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन और काइल वेरेने 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
