कल गाबा टेस्ट ख़त्म होने के साथ ही भारत के एक और महान स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम में एक और सुनहरा दौर समाप्त हुआ। रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए। उन्होंने 116 वनडे मैचों में 156 विकेट भी लिए और भारत के महानतम टेस्ट स्पिनर के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। अश्विन ने टेस्ट में 3,503 और वनडे में 707 रन बनाकर एक अच्छे ऑलराउंडर की भूमिका भी निभाई थी। उनके फैंस हमेशा उनका चैंपियंस ट्रॉफी 2013 फाइनल का आखिरी ओवर याद करेंगे और फिर साल 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर उनका विनिंग शॉट कौन भूल सकता है। अश्विन के संन्यास साथ ही साल 2024 में एक और भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट फैंस का दिल जरूर तोड़ दिया। क्योंकि इससे पहले ही भारत के कई नामी खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस साल भारत के किन खिलाड़ियों ने संन्यास लिया।
Ravichandran Ashwin के अलावा इन भारतीय क्रिकेटरों ने लिया साल 2024 में संन्यास
By Team Desk
Published on:











