कंगारुओं पर टुटा ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों का कहर, 23 रन से चटाई ऑस्ट्रेलिया को धूल

By Rahul Singh Karki

Published on:

Zimbabwe beat Australia by 23 Run

Zimbabwe beat Australia by 23 Run: T20 वर्ल्ड कप 2026 अपने पहले ही दिन से रोमांचक रहा है। हर दिन कोई न कोई बड़ी टीम खतरे में नजर आती है। मगर अब तक कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला। हालाँकि, शुक्रवार 13 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप बी के मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी।

इसी के साथ जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की और उनके सुपर 8 में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है। इससे पहले उसने आमोन की टीम को भी हराया था।

Zimbabwe beat Australia by 23 Run: 19 साल बाद दी शिकस्त

Zimbabwe beat Australia by 23 Run

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये जिम्बाब्वे की दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने साल 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया को उलटफेर का शिकार बनाया था। और अब 19 साल के बाद एक बार फिर ज़िम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को इस मेगा टूर्नामेंट में धूल चटाई है।

ऐसा रहा मैच का हाल

Zimbabwe beat Australia by 23 Run

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मगर जिम्बाब्वे के बल्लेबाज तो कुछ और ही ठान कर आए थे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस दौरान ओपनर ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64* रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल रहे।

वहीं, तदीवानाशे मारुमानी ने 21 गेंदों पर 35 रन बनाए। रेयान बर्ल ने 30 गेंदों पर 35 रन और कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों पर नाबाद 25* रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

Zimbabwe beat Australia by 23 Run

इसके बाद 170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी खराब रही। पावरप्ले में ही उनके 4 विकेट गिर गए और स्कोर सिर्फ 38 रन तक पहुंचा। जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और ट्रेविस हेड जैसे स्टार बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया स्टार्टिंग से ही बैकफुट पर रही।

बीच के ओवरों में मैट रेंसॉ और ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को वापसी की कोशिश की, लेकिन डेथ ओवरों में जिम्बाब्वे ने फिर वापसी की और मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 23 रन से मैच हार गई।

Also Read: IND vs PAK मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ा, रोमांचक हुई सुपर 8 की रेस

Exit mobile version