R Ashwin on Abhishek Sharma: टी20 विश्व कप के बिच पर Abhishek Sharma को लेकर छिड़ी बहस ने नया मोड़ ले लिया है। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर Ravichandran Ashwin ने पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ Mohammad Amir की उस टिप्पणी पर कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अभिषेक को “सिर्फ स्लॉगर” बताया था। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर अभिषेक ने मैदान पर ही अपने आलोचकों को जवाब दे दिया।
R Ashwin on Abhishek Sharma: ‘स्लॉगर’ नहीं, क्लासिकल टच वाला बल्लेबाज़
R Ashwin on Abhishek Sharma
टी20 प्रारूप में आक्रामक बल्लेबाज़ी अक्सर खिलाड़ियों को “स्लॉगर” की श्रेणी में डाल देती है। अभिषेक शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ग्रुप स्टेज में लगातार तीन बार 0 पर आउट होने के बाद उनकी तकनीक और मानसिकता पर सवाल उठने लगे। इसी दौरान मोहम्मद आमिर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि अभिषेक के खेल में रक्षात्मक विकल्प नहीं है और वे सिर्फ बड़े शॉट खेलने पर निर्भर हैं।
लेकिन आर अश्विन ने अभिषेक शर्मा के समर्थन में बात कही है । अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि अभिषेक का बैट स्विंग मौजूदा दौर के बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक है। अश्विन का मानना है कि जब अभिषेक गेंद को टाइम करते हैं तो वह काफी दूर तक जाती है, और इसी वजह से लोग उन्हें गलत तरीके से “स्लॉगर” समझ लेते हैं।
अश्विन ने यहां तक कहा कि अभिषेक का बैट स्विंग उनके मेंटर Yuvraj Singh से भी बेहतर हो सकता है। यह बयान अपने आप में बड़ा है, क्योंकि युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे स्टाइलिश और विस्फोटक बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं।
दरअसल, अभिषेक की समस्या तकनीक से ज्यादा मानसिकता को लेकर बताई जा रही थी। वे हर गेंद पर इरादा दिखाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे जोखिम बढ़ रहा था। अश्विन का कहना है कि आक्रामकता गलत नहीं है, लेकिन परिस्थिति के अनुसार संतुलन जरूरी है।
R Ashwin on Abhishek Sharma: जिम्बाब्वे के खिलाफ बदला अंदाज़, आलोचकों को दिया जवाब
सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने जिस तरह बल्लेबाज़ी की, उसने पूरी तस्वीर बदल दी। 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेलकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे सिर्फ ताकत के भरोसे नहीं, बल्कि समझदारी से भी रन बना सकते हैं। भारत ने यह मुकाबला 72 रन से जीता और अभिषेक की पारी जीत की नींव साबित हुई।
महान बल्लेबाज़ Sunil Gavaskar ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस पारी में अभिषेक के खेल में परिपक्वता साफ नजर आई। खासकर ऑफ स्पिनर के खिलाफ उन्होंने बिना जोखिम लिए धैर्य दिखाया।
गावस्कर ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें हैरानी हुई जब अभिषेक ने एक रक्षात्मक शॉट खेला, क्योंकि आम तौर पर वे शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हैं। लेकिन यही बदलाव उनकी पारी की सबसे बड़ी खूबी रही। उन्होंने शुरुआत में समय लिया, गेंद की लाइन-लेंथ को समझा और फिर सही मौकों पर बड़े शॉट लगाए।
